एक्सप्लोरर

India at 2047: किरदारों को नहीं स्क्रिप्ट को चुनते हैं मनोज बाजपेयी, बोले - 'जितना मैं अपने आपको सताता हूं, उतना मजा आता है'

ABP Network India at 2047: एबीपी के खास कार्यक्रम में मनोज बाजपेयी ने कहा कि वे किरदारों को नहीं स्क्रिप्ट को चुनते हैं. उन्होंने इस दौरान अपनी 18 साल की जर्नी पर भी बात की

ABP नेटवर्क के India@2047 कॉन्क्लेव में एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी शिरकत की.  मनोज बाजपेयी ने 'टेल्स अनटोल्ड:प्लेइंग रियल लाइफ हीरो’ सेशन में रियल लाइफ कैरेक्टर्स को निभाने से लेकर चुनौतियों और जिम्मेदारी पर चर्चा की. . इस दौरान उन्होंने अपने किरदारों से लेकर अपनी अपकमिंग फिल्म गर्वनर के बारे में भी बात की. 

कैसे फिल्मों का चुनाव करते हैं मनोज? 
वरिष्ठ पत्रकार और एंकर दिबांग ने मनोज बाजपेयी से पूछा था कि वे अपनी फिल्मों का चुनाव कैसे करते हैं. इस पर एक्टर ने कहा, "मैं किसी किरदार को नहीं चुनता, मैं सक्रिप्ट चुनता हूं. मैं उस स्क्रिप्ट में मौजूद किरदार को चुनता हूं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किरदार किसी रियल इंसान पर बेस्ड है या किसी मरे हुए पर, या किसी काल्पनिक पात्र पर जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया है."

एक ही तरह की अप्रोच हर किरदार के लिए बोरिंग हो जाती है
उन्होंने कहा, मुझे जितना मैं अपने आपको सताता हूं, उतना ही मुझे मजा आता है. मुझे हमेशा लगता है कि आप एक्टर क्यों बने हैं. या आप एक्टर सिर्फ ग्लैमर के लिए बने हैं या आप एक्टर इसलिए बने हैं, आपको नाम, पैसा और शोहरत मिलेगी. मेरे लिए गांव से लेकर दिल्ली पहुंचने तक की जर्नी बहुत लंबी है करीब 18 साल. मैं जिस समय आया, उस समय ज्यादा सुविधाएं नहीं थीं.  इसलिए जब मैं आया को अलग-अलग किरदार में ढलता चला गया.  एक्टर अगर एक ही तरह की ग्रामर को लेकर चल रहा है और वो हर किरदार के लिए उसे ही इस्तेमाल कर रहा है तो मेरे लिए वो बोरिंग हो जाता है. तो मैं उसको बहुत जल्दी पढ़ लेता हूं. मेरे लिए ये बड़ी प्रीडिक्टेबल चीजें हो जाती हैं कि कैसे अप्रोच करेगा, कैसे परफॉर्म करेगा. 

फिल्म खत्म होने तक किरदार को जीते हैं मनोज
मनोज ने आगे कहा, “दो तरह के एक्टर होते हैं एक जो किरदार को अपने पास बुलाता है और दूसरा जो किरदार के पास जाता है. मैं किरदार के पास जाने में यकीन रखता हूं.” उन्होंने कहा, “किरदार में उतरना कई बार अंधेरे कुएं में उतरने जैसा होता है, लेकिन मैं उसी यात्रा को सबसे ज्यादा एंजॉय करता हूं. “जब तक फिल्म खत्म नहीं होती, मैं उसी किरदार में जीता रहता हूं.”

अपकमिंग फिल्म गर्वनर के लिए मनोज ने क्या की तैयारी? 
मनोज ने इस दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म गर्वनर पर भी बात की. एक्टर ने कहा, " “1991 के आर्थिक संकट और RBI गवर्नर की जिम्मेदारी को समझना मेरे लिए बिल्कुल नई दुनिया थी. इस किरदार के जरिए मुझे सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि बहुत कुछ सीखने और समझने का मौका मिला. आरबीआई के काम करने के तरीके को समझना और आर्थिक शब्दों को सहज तरीके से बोलना सबसे मुश्किल हिस्सा रहा. इसके लिए इतनी तैयारी करनी पड़ी कि जब मैं बोलूं तो ऐसा न लगे कि कोई एक्टर बोल रहा है, बल्कि ऐसा लगे कि सच में कोई इकोनॉमिस्ट बोल रहा है.”

मनोज ने आगे कहा, “कम बोलने वाले इंसान को स्क्रीन पर दिखाना सबसे बड़ा चैलेंज होता है.. अगर आप लहजे को जरूरत से ज्यादा पकड़ने की कोशिश करेंगे तो आप उस भाषा बोलने वालों को ऑफेंड भी कर सकते हैं.” मनोज ने फिल्म का फेमस  डायलॉग भी बोलकर दिखाया, “कुर्सी में दीमक लगेगा तो कुर्सी नया आ जाएगा, देश दूसरा कहां से लाएगा सर.” “बेचना और बचाना में सिर्फ एक मात्रा का फर्क है.”

मनोज ने ओटीटी को बताया गेमचेंज
मनोज बाजपेयी ने ओटीटी को अपने लिए गेम चेंजर बताया. उन्होंने कहा, “लॉकडाउन में लोगों ने मेरा पुराना काम खोज-खोजकर देखा. ओटीटी पर लोग अकेले बैठकर फिल्मों को ज्यादा गहराई से महसूस करते हैं.मैंने कभी कमर्शियल एलिमेंट नहीं ढूंढा, हमेशा कहानी और किरदार को फॉलो किया. ओटीटी  ने मुझे वो दर्शक दिए जो थिएटर में शायद मेरी फिल्मों तक नहीं पहुंचते थे.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

India at 2047: किरदारों को नहीं स्क्रिप्ट को चुनते हैं मनोज बाजपेयी, बोले - 'जितना मैं अपने आपको सताता हूं, उतना मजा आता है'
India at 2047: किरदारों को नहीं स्क्रिप्ट को चुनते हैं मनोज बाजपेयी
विकसित भारत @ 2047: मोंटेक सिंह ने बताया मजबूत इकोनॉमी और नए PPP मॉडल का रास्ता
मोंटेक सिंह अहलूवालिया का 'बिल्डिंग इंडिया @ 2047' का नया इकोनॉमिक विजन
India@ 2047 Conclave: माइनिंग से लेकर ट्रक ड्राइविंग तक... देश की तकदीर कैसे बदल रहीं महिलाएं? India@2047 में दिग्गजों ने सुनाई कहानी
माइनिंग से लेकर ट्रक ड्राइविंग तक... देश की तकदीर कैसे बदल रहीं महिलाएं? India@2047 में दिग्गजों ने सुनाई कहानी
India at 2047 Conclave: AI, डेवलेपमेंट से मीडिया तक...ABP नेटवर्क के CEO सुमंत दत्ता का मैसेज
AI, डेवलेपमेंट से मीडिया तक... India@2047 में ABP नेटवर्क के CEO सुमंत दत्ता का मैसेज
Advertisement

वीडियोज

'हस्तिनापुर के वीर' में कुंती बनेंगी Toral Rasputra, बोलीं- ऐसा किरदार जिंदगी में एक बार मिलता है
Firing at Khan Sir Coaching Center: जहां खान सर के कोचिंग पर हुआ हमला वहां से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में सब बह गया! | Jammu Kashmir | Weather News | IMD
Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
Advertisement
Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
खान सर के कोचिंग पर हमले में हिरासत में लिया गया पटना का एक बड़ा शिक्षक, सामने आई पूरी बात!
खान सर के कोचिंग पर हमले में हिरासत में लिया गया पटना का एक बड़ा शिक्षक, सामने आई पूरी बात!
Karnataka CM Oath: 'CM बनना सपना नहीं...' मुख्यमंत्री की शपथ से पहले इमोशनल हुए DK शिवकुमार, ये क्या कह डाला
'CM बनना सपना नहीं...' मुख्यमंत्री की शपथ से पहले इमोशनल हुए DK शिवकुमार, ये क्या कह डाला
Explained: वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 15 साल की उम्र में 72 छक्कों का कमाल और माइंडसेट मैनेजमेंट की पूरी कहानी
वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च स्टडी क्यों कर रहा IIM इंदौर? 72 छक्कों और माइंडसेट मैनेजमेंट की कहानी
Made in India A Titan Story Review: ये शानदार सीरीज आपको दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी बड़े कमाल तरीके से दिखाएगी 
मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी रिव्यू: ये सीरीज दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी कमाल तरीके से दिखाएगी
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
Indian Celebrity Weddings: सादगी और विरासत की झलक! अनुष्का से लेकर आलिया तक, इन ब्राइड्स ने जीता फैशन की दुनिया का दिल
सादगी और विरासत की झलक! अनुष्का से लेकर आलिया तक, इन ब्राइड्स ने जीता फैशन की दुनिया का दिल
कितने में आती है राजस्थान की गिर गाय, हर दिन देती है 10 से 18 लीटर दूध
कितने में आती है राजस्थान की गिर गाय, हर दिन देती है 10 से 18 लीटर दूध
Embed widget