एक्सप्लोरर

Exclusive: दोनों बेटियों के बाद Coronavirus को मात देकर घर लौटे करीम मोरानी, 14 दिनों तक रहेंगे होम क्वारंटाइन

दोनों बेटियों शजा और जोया मोरानी को भी कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.सिनयुग के को-ऑनर करीम मोरानी को मुम्बई के नानावटी अस्पताल में ‌दाखिल कराया गया था.

मुम्बई: सुपरस्टार शाहरुख़ खान के बेहद करीबी दोस्त और उनके साथ मिलकर कई फिल्में प्रोड्यूस करनेवाले और सिनेयुग एंटरटेनमेंट के को-ऑनर करीम मोरानी भी कोरोना से मुक्त हो कर आज रात घर लौट आये हैं. उनके भाई मोहम्मद मोरानी ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर बात कर उनके ठीक होकर अस्पताल से घर पहुंचने की जानकारी दी. ग़ौरतलब है कि उनकी दोनों बेटी भी पहले कोरोना वायरस को मात दे चुकी हैं. अस्पताल से लौटे करीम मोरानी ने कहा कि भगवान की दया से दो बार नेगेटिव टेस्ट आने के बाद मैं आज अपने घर पर वापस लौट आया हूं.

उनकी दोनों बेटियों शजा और जोया मोरानी को भी कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. दोनों को ही मुम्बई के अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट कराया गया था. इलाज कराने के बाद इसी हफ्ते दोनों बहनों को छुट्टी दे दी गयी थी. शजा मोरानी मार्च की शुरुआत में श्रीलंका से लौटी थीं. वहीं उनकी बहन अभिनेत्री जोया मार्च महीने के मध्य में राजस्थान से लौटीं थीं.

05 अप्रैल को कोराना वायरस के लक्षण पाये जाने‌ के बाद शजा को मुम्बई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं इसी बीमारी से ग्रसित होने के बाद जोया को 07 अप्रैल को मुम्बई के ही कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दाखिल कराया गया था. इसके अगले ही दिन करीम मोरानी के भी कोराना पॉजिटिव ‌होने‌ की खबर मिली थी. करीम को नानावटी अस्पताल में ‌ दाखिल कराया गया था.

अब लगातार दो टेस्ट‌ नेगेटिव आने‌ के बाद करीम‌ मोरानी को भी अस्पताल से घर जाने‌ दिया गया है. ‌मगर उन्हें अपनी दोनों बेटियों की तरह ही 14 दिनों के‌ लिए होम क्वारंटीन रहना पड़ेगा.  उन्होंने घर पहुंचने पर एबीपी न्यूज से बात की और कहा कि  नानावटी में मैं बहुत आरामदायक तरीके से रह रहा था. जहां रहने के दौरान मुझमें किसी तरह के लक्षण नहीं पाये गये थे. आप सभी की दुआओं से अब मैं वापस लौट आ आया हूं और अब मैं अपने घर के कमरे 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन रहूंगा. अपने घर लौटना मेरी लिए बहुत बड़ी राहत की बात है. आप सभी की दुआओं के लिए बहुत शुक्रिया

आप को याद दिला दें कि‌ करीम मोरानी अपने भाई अली मोरानी और मोहम्मद मोरानी के साथ साझेदारी में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी सिनेयुग एंटरटेनमेंट चलाते हैं और वे सालों से शाहरुख खान के बेहद करीबी दोस्त हैं. उन्होंने शाहरुख खान स्टारर 'रा.वन, 'चैन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर' दिलवाले' जैसी फिल्में भी को-प्रोड्यूस प्रोड्यूस की हैं.

इनके अलावा सिनेयुग ने 'अर्जुन', 'योद्धा' 'दामिनी', 'राजा हिंदुस्तानी', 'दम' जैसी हिट और चर्चित फिल्मों का भी निर्माण किया है. सिनेयुग देश-विदेश में भव्य स्टेज और अवॉर्ड शोज़ के आयोजन करने के लिए जानी जाती है, जिनमें से कई बड़े-बड़े शोज में शाहरुख खान ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था.

यहां पढ़ें

अमिताभ बच्चन से फैन ने पूछा, आप कभी प्रधानमंत्री बनना चाहते थे? उन्होंने कहा- यार शुभ शुभ बोलो

थ्रोबैक तस्वीर में बल्ला थामे सचिन तेंदुलकर संग क्रिकेट खेलते दिखे रणबीर कपूर, मां नीतू कपूर ने शेयर की फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toxic Trailer: ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज कितने बजे होगा रिलीज? यश ने फिल्म का धांसू पोस्टर शेयर कर बता दिया टाइम
‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज कितने बजे होगा रिलीज? यश ने टाइम किया अनआउंस
तरुण तेजपाल केस पर फिल्म बनाएंगे विशाल भारद्वाज, 'राशोमोन' स्टाइल में दिखेगी पूरी कहानी
तरुण तेजपाल केस पर फिल्म बनाएंगे विशाल भारद्वाज, 'राशोमोन' स्टाइल में दिखेगी पूरी कहानी
Spider Man Box Office: 'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, क्या 'धुंरधर 2' को दे पाएगी मात?
'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' रिकॉर्ड, क्या 'धुंरधर 2' को दे पाएगी मात?
Gen Z को 'गटर जेनरेशन' कह चुकीं कंगना रनौत के बदले सुर, अब जेन जी को बता रहीं 'देश की बड़ी ताकत'
जेन जी को 'गटर जेनरेशन' कह चुकीं कंगना रनौत के बदले सुर, अब जमकर की तारीफ

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget