एक्सप्लोरर

Aishwarya Rai की एक्टिंग की तारीफ में Abhishek Bachchan ने क्रिटिक्स को दिया ये चैलेंज, बोले- करके दिखाओ

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के काम की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने क्रिटिक्स को एक चैलेंज भी दे दिया है.

Abhishek Bachchan praises wife Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की तारीफ करने से कभी चूकते नहीं हैं. सोशल मीडिया हो या फिर कोई इंटरव्यू वह ऐश्वर्या के काम की तारीफ में कसीदे पढ़ने से जरा भी नहीं हिचकिचाते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने कमर्शियल एक्टिंग की आलोचना करने वाले क्रिटिक्स को करारा जवाब दिया. इसके साथ ही उन्होंने ऐश्वर्या की जमकर तारीफ कर डाली. 

अभिषेक ने की इन सितारों की तारीफ

Galatta Plus के साथ इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने कहा कि क्रिटिक्स कमर्शियल एक्टिंग को हेय दृष्टि से देखते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि मैसी और रियलिस्टिक परफॉर्मेंस में बहुत फर्क होता है. अभिषेक बच्चन ने आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान की तारीफ की. उन्होंने 'नायकन' में कमल हासन की एक्टिंग को अब तक का सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस बताया. 

ऐश्वर्या राय की तारीफ में कही ये बात

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, प्लीज गलत मज समझिए. हम कमर्शियल एक्टिंग को गलत तरीके से देखते है, लेकिन ये आसान नहीं होता है. मैं चैलेंज करता हूं कि रजनी (रजनीकांत) अंकल जो करते हैं, वो कोई करके दिखा दे. ये आसान नहीं है. मैं कहता हूं कि आप अलास्का जाओ और वहां पर शिफॉन साड़ी में माइनस 30 डिग्री में डांस करके दिखाओ. अगर आप ऐसा कर सकते हैं तो, मैं आपसे इम्प्रेस हो जाऊंगा. निम्बुड़ा-निम्बुड़ा गाने पर ऐश्वर्या राय ने जैसा डांस किया है. आप करके दिखाओ. 'देवदास' में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने जिस ग्रेस के साथ काम किया है, वैसा करके दिखाओ. लेकिन ये सब आसान नहीं है.

PS1 के लिए ऐश्वया को दीं शुभकामनाएं

बताते चलें कि अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) एक मां और स्टार के तौर पर पत्नी ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) की हमेशा तारीफ करते रहे हैं. हाल ही में अभिषेक ने फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 (Ponniyin Selvan I) में एश्वर्या राय की एक्टिंग को खूब सराहा था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आखिर वो दिन आ ही गया. PS1 रिलीज हो गई. उस टीम को बधाई, जिसने इस मास्टर पीस को बनाने के लिए सालों मेहनत की. पोन्नियिन सेल्वन 1, ऐश्वर्या राय बच्चन और मणि रत्नम को ढेर सारी शुभकामनाएं.' 

पहले भाई ने साथ छोड़ा...फिर मां भी छोड़ गईं...अब पिता के जाने से टूट गए महेश बाबू, 1 साल में 3 करीबियों का निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनू सूद बर्थडे: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का 'सुपरहीरो'?
सोनू सूद बर्थडे: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का 'सुपरहीरो'?
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget