एक्सप्लोरर

BJP में शामिल हुए ‘आशिकी’ फेम एक्टर राहुल रॉय

वह लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन के विजेता भी रह चुके हैं. अभिनेता ने कहा कि वह भारत के विकास के लिये योगदान देने को तैयार हैं और पार्टी द्वारा सौंपे जाने वाले किसी भी काम को करने के लिये तैयार हैं.

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेता राहुल रॉय आज बीजेपी में शामिल हो गए. रॉय केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में यहां बीजेपी मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि यह दिन उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसके लिए उन्होंने पार्टी को धन्यवाद दिया. 49 वर्षीय रॉय ने 22 साल की उम्र में 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ से बॉलीवुड में पदार्पण किया था. उन्होंने ‘जुनून’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों में काम किया. वह लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन के विजेता भी रह चुके हैं. अभिनेता ने कहा कि वह भारत के विकास के लिये योगदान देने को तैयार हैं और पार्टी द्वारा सौंपे जाने वाले किसी भी काम को करने के लिये तैयार हैं. रॉय ने मीडियाकर्मियों से कहा, “नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी जिस तरीके से देश को आगे ले जा रहे हैं और जिस तरह से पिछले दो सालों में विश्व का नजरिया भारत के प्रति बदला है, वह उल्लेखनीय है. मैं पार्टी में शामिल होने का फैसला करके बहुत खुश हूं.” संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘पद्मावती’ से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एक दर्शक और एक कलाकार के तौर पर उनका अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में भरोसा है, लेकिन वह जिस देश के हैं वहां के इतिहास और भावनाओं का सम्मान करने में भी आस्था रखते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं हिंसा और धमकी का समर्थन नहीं करता हूं, लेकिन इतिहास का सम्मान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. मेरा मानना है कि एक अच्छा समाधान निकलकर आएगा. वह (भंसाली) एक संवेदनशील फिल्मकार हैं और बीजेपी व्यापक तस्वीर की तरफ देख रही है कि शांति होनी चाहिये.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपत्ति कर रहे सभी लोगों से अनुरोध करूंगा कि वे फिल्म देखें और उसके बाद फैसला करें.’’ फिल्म ‘पद्मावती’ राजपूत रानी पद्मावती के जीवन पर केंद्रित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे दिन छा गई 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
दूसरे दिन छा गई 'नई नवेली' की कमाई, यामी गौतम की फिल्म ने 23 परसेंट ग्रोथ के साथ किया इतना कलेक्शन
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget