एक्सप्लोरर

आमिर खान अपने बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने को तैयार, लेकिन बेटे के सामने रखी ये कड़ी शर्त

आमिर चाहते हैं कि जुनैद अपनी काबीलियत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करें ना कि अपने पिता के नाम के कारण ऐसे में उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए बेटे के सामने ऐसी शर्त रख दी है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड में 'नेपोटिज्म' को लेकर पहले से काफी बहस छिड़ी हुई हैं. वहीं इस साल काफी सारे स्टार किड्स फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने आ रहे हैं. ऐसे में आमिर खान ने कहा है कि वो अपने बेटे जुनैद को फिल्मों में लॉन्च करने के लिए कोई अच्छी स्टोरी देख रहे हैं. लेकिन इसके लिए आमिर ने जुनैद के सामने एक वाजिब शर्त रख दी है. आमिर चाहते हैं कि जुनैद अपनी काबीलियत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करें ना कि अपने पिता के नाम के कारण. ऐसे में उन्होंने बेटे के आगे शर्त रखी है कि अगर वो फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहते हैं तो इससे पहले उन्हें एक स्क्रीन टेस्ट से गुजरना होगा.

आमिर खान ने अपने बेटे के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका बेटा 26 साल का है और फिल्मों को लेकर जुनैद का टेस्ट काफी हद तक आमिर खान के जैसा ही है. लेकिन इसके बावजूद किसी भी प्रोजेक्ट के लिए साइन होने से पहले उसे खुद को साबित करना होगा कि वो उसके लायक है भी या नहीं.

आमिर ने ने एक ग्रुप इंटरव्यू में कहा, "हम जुनैद के लिए फिल्म देख रहे हैं. मैंने उसका काम देखा है और मैं उसके काम से खुश भी हूं. जब हमें कोई सही तरह की स्टोरी मिलेगी... मैं स्क्रीन टेस्ट में भरोसा करता हूं तो उसे ये टेस्ट पास करना होगा. अगर वो टेस्ट में अच्छा करता है तो वो फिल्म में होगा, और अगर वो इस टेस्ट में खुद को साबित नहीं कर पाया और फेल हो गया तो उसे फिल्म में नहीं लिया जाएगा."

आमिर खान अपने बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने को तैयार, लेकिन बेटे के सामने रखी ये कड़ी शर्त

आमिर खान ने बताया कि जुनैद को एक्टिंग में ट्रेन किया गया है और उसने कई नाटको में भी हिस्सा लिया है.

आमिर खान ने कहा, "एक एक्टर के तैर पर उसे दो साल ट्रेन किया गया है. साथ ही एक साल लॉस एंजेलिस में उसने अमेरिकन अकादमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से थिएटर किया है. और अब थिएटर का उसे तीन साल का एक्सपीरियंस है."

आमिर खान का कहना है वो चाहते हैं कि उनका बेटा परदे पर बजाय किसी 'हीरो' के दमदार किरदार निभाए.

आमिर खान ने कहा, "मैं उसे ऐसे लीड एक्टर के रुप में देखना चाहता हूं जो किरदारों को निभाए, क्योंकि मैं हमेशा से ही इसमें भरोसा करता हूं. आपको हमेशा किरदार को निभाना चाहिए बजाय हीरो बनने के. इन दोनों में ही काफी फर्क होता है."

इसके आगे आमिर ने कहा, "जब भी मेरी कभी फिल्म आती है तो मुझे बहुत खुशी होती है. लोग मुझे आमिर के बजाय मेरे किरदार के नाम से पुकारते हैं. इससे मुझे पता चलता है कि मैंने अपने किरदार को कितनी बखूबी निभाया है." बता दें कि आमिर ने ये बातें अपनी फिल्म 'रूबरू रोशनी' के प्रमोशन के दौरान कही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey Box Office Day 1:'द ओडिसी' ने आते ही ध्वस्त किया 'ओपनहाइमर का रिकॉर्ड, बनी क्रिस्टोफर नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनर
'द ओडिसी' पर पहले दिन हुई नोटों की बरसात, बनी क्रिस्टोफर नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनर
Dhamaal 4 BO Day 8: 'द ओडिसी' के आने का भी 'धमाल 4' पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, अब साल की टॉप 5 फिल्मों में करेगी एंट्री
'द ओडिसी' के आने का भी 'धमाल 4' पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, जानें- कलेक्शन
आमिर खान की तीसरी शादी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बताया लव जिहाद, एक्टर को पोस्ट में दी धमकी, लिखा- 'सांसें दबा लेंगे'
अब आमिर खान को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, एक्टर की तीसरी शादी को बताया लव जिहाद
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget