एक्सप्लोरर

Aamir Khan Sister Debut: टीवी शो में काम करेंगी आमिर खान की बहन निखत खान, इस सीरियल से करने जा रहीं डेब्यू

Aamir Khan Sister Debut: अभिनेता आमिर खान की बहन व प्रोड्यूसर निखत खान टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं.

हिंदी सिनेमा के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहे जाने वाले निर्माता-निर्देशक और अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) के बारे में हर कोई जानता है. ‘थ्री इडियट्स’ (3 Idiots) में एक छात्र का किरदार निभाकर लोगों को प्रेरित करना हो या फिर ‘पीके’ (PK) में एलियन का रोल प्ले करके लोगों को इंसानियत का पाठ पढ़ाना हो, आमिर अपने हर किरदार से लोगों को इंप्रेस करते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आमिर खान की बहन निखत खान (Nikhat Khan) अपने भाई से एक्टिंग की समझ में एक कदम आगे हैं. पर्दे के पीछे निखत खान ने कई सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया है, जिसमें ‘लगान’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘तुम मेरे हो’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं. हालांकि, अब वह टीवी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं.

जी हां, सही पढ़ा आपने! ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 59 साल की निखत खान डिज्नी प्लस हॉटस्टार शो ‘बन्नी चाउ होम डिलीवरी’ (Banni Chow Home Delivery) के साथ टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं. फेमस टीवी प्रोड्यूसर शशि मित्तल के इस शो में उल्का गुप्ता और प्रवीश मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि निखत सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगी. उनके अलावा राजेंद्र चावला, हर्ष वशिष्ठ, विशाल पुरी, पार्वती सहगल, आयुष आनंद, पूजा सिंह जैसे सितारे भी दिखाई देंगे.

बन्नी चाउ होम डिलीवरी’ शो वास्तव में ‘खुकुमोनी होम डिलीवरी’ (Khukumoni Home Delivery) का हिंदी रूपांतरण है, जो बंगाली चैनल स्टार जलसा में लोगों का मनोरंजन करता था. इसकी कहानी एक अनाथ लड़की के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो कमाई के लिए घर-घर खाना पहुंचाती है.

अगर आप नहीं जानते हैं, तो बता दें कि, निखत खान टीवी में डेब्यू करने से पहले कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. इसमें ‘मिशन मंगल’, ‘सांड की आंख’, ‘ताण्हाजी’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें

Watch: IPL सेरेमनी में ‘KGF’ के रॉकी भाई बने रणवीर सिंह, अपने इस अंदाज़ से सबको चौंकाया

Sidhu Moose Wala Murder: किसान आंदोलन के समर्थन में थे सिद्धू मोसेवाला, पंजाब से टीकरी बॉर्डर तक किया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
‘रामायण’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
'तुम किसी तोहफे से कम नहीं हो', अहान पांडे ने अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर की Unseen तस्वीरें
अहान पांडे ने 'सैयारा' की को-स्टार अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर लिखा खास नोट
क्रेन से लटकी SUV पलटी और..., 'गनमास्टर G9' की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे इमरान हाशमी, Video वायरल
'गनमास्टर G9' के सेट पर कार फ्लिप स्टंट में बाल-बाल बचे इमरान हाशमी, Video वायरल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget