एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में क्यों रिलीज नहीं हुई थी दंगल? आमिर खान ने बताई वजह, बोले- ‘उन्होंने राष्ट्रगान हटाने के लिए....’

Aamir Khan On Dangal: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल पाकिस्तान में रिलीज नहीं की गई थी. वहीं अब सुपरस्टार ने इसकी चौंकाने वाली वजह का खुलासा किया है.

Aamir Khan On Dangal Not Release In Pakistan: आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म है. इसने दुनियाभर में भी खूब कमाई की थी. लेकिन 2016 में आई ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं की गई थी. क्या आप जानते हैं क्यों? अब आमिर खान ने खुद इसकी चौंकाने वाली वजह का खुलासा किया है.

पाकिस्तान में दंगल क्यों नहीं की गई थी रिलीज?
हाल ही में,  आमिर खान रजत शर्मा के आप की अदालत शो में आए थे. इस दौरान उन्होंने दंगल के पाकिस्तान में रिलीज ना करने की वजह बताई थी. अभिनेता ने कहा था कि भले ही निर्माताओं ने उनसे कहा था कि पाकिस्तान में रिलीज को रद्द करने से उनके बिजनेस पर निगेटिव प्रभाव पड़ सकता है, लेकिन वह क्लियर थे कि वह ऐसी किसी भी चीज का सपोर्ट नहीं करना चाहते जो भारत के खिलाफ हो.

दरअसल आमिर खान ने बताया, "डिज़्नी दंगल के निर्माताओं में से एक था, उन्होंने इसे प्रेजेंट किया था. जब फ़िल्म रिलीज़ हुई, तो पाकिस्तान के सेंसर ने उनसे गीता फोगट के मैच जीतने वाले सीन से इंडियन नेशनल फ्लैग और भारतीय राष्ट्रगान हटाने के लिए कहा था. उन्होंने कहा कि जब तक ऐसा नहीं किया जाता, वे इस फ़िल्म को रिलीज़ नहीं करेंगे. एक सेकंड के भीतर, मैंने उनसे कहा कि हमारी फ़िल्म पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं होगी. मैं इसके बारे में सोचना भी नहीं चाहता था. उन्होंने कहा कि इससे हमारे बिजनेस पर असर पड़ सकता है. मैंने कहा, 'अगर कोई मुझसे हमारे राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान को हटाने के लिए कहता है, तो मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. मैं ऐसा नहीं चाहता.'

भारत में पाकिस्तानी अभिनेताओं पर लगा है बैन
इस बीच, भारत में पाकिस्तानी अभिनेताओं पर भी बैन लगा दिया गया है. यह फैसला इस साल अप्रैल में लिया गया था, जब पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादियों ने पहलगाम में बैसरन घाटी में टूरिस्टों पर हमला किया था. इस आतंकी घटना में 26 लोगों की मौत हो गई थी. तनाव के बीच, भारत में पाकिस्तानी अभिनेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था.

वहीं आमिर खान ने पहले भी भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर रिएक्शन जारी करते हुए एक बयान दिया था, जिसमें लिखा था, “ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को सलाम. हमारे देश की सुरक्षा के लिए उनके साहस, बहादुरी और अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमारे सशस्त्र बलों का हार्दिक आभार. माननीय प्रधान मंत्री को उनके नेतृत्व और संकल्प के लिए धन्यवाद, जय हिंद.”

आमिर खान वर्क फ्रंट
इन सबके बीच आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन के प्रमोशन में बिजी हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में 20 जून 2025 को रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें:-Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में हो सकती है देरी, सामने आई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 8: 'द ओडिसी' के आने का भी 'धमाल 4' पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, अब साल की टॉप 5 फिल्मों में करेगी एंट्री
'द ओडिसी' के आने का भी 'धमाल 4' पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, जानें- कलेक्शन
The Odyssey Box Office Day 1:'द ओडिसी' ने आते ही ध्वस्त किया 'ओपनहाइमर का रिकॉर्ड, बनी क्रिस्टोफर नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनर
'द ओडिसी' पर पहले दिन हुई नोटों की बरसात, बनी क्रिस्टोफर नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनर
आमिर खान की तीसरी शादी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बताया लव जिहाद, एक्टर को पोस्ट में दी धमकी, लिखा- 'सांसें दबा लेंगे'
अब आमिर खान को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, एक्टर की तीसरी शादी को बताया लव जिहाद
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget