आमिर खान, करण जौहर और मल्लिका शेरावत जैसे सितारों ने वैलेंटाइन डे पर दिया प्यार का पैगाम
आमिर खान ने इस खास दिन पर कहा, "दोस्तो, वैलेंटाइन डे पर अपना गीत 'पहला नशा' सुन रहा हूं. इस दिन के लिए बढ़िया गीत और मैं जरूर कहना चाहूंगा कि यह मेरे पसंदीदा गानों में से एक है. आप सभी को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान से लेकर फिल्मकार करण जौहर और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने फैंस के लिए गर्मजोशी से भरपूर प्यार भरे संदेश शेयर किए हैं.
आमिर खान : दोस्तो, वैलेंटाइन डे पर अपना गीत 'पहला नशा' सुन रहा हूं. इस दिन के लिए बढ़िया गीत और मैं जरूर कहना चाहूंगा कि यह मेरे पसंदीदा गानों में से एक है. आप सभी को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं.
Hey guys, listening to my song Pehla Nasha on Valentine’s Day! Ideal song for this day :-). And, I must say it's one of my own favourites. Wishing all of you a happy Valentine’s Day! Love. a.
— Aamir Khan (@aamir_khan) February 14, 2018
करण जौहर : दुनिया में प्यार सबसे खूबसूरत एहसास है. यह तब (प्यार) काम करता है, जब यह बिना किसी शर्त के होता है..जब इसमें अहम की भावना नहीं होती..जब इसमें ज्यादा अपेक्षाएं नहीं पाली जाती और सबसे जरूरी जब इसकी नींव विश्वास पर टिकी होती है. वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं.
Love is the most beautiful feeling in the world! It works best when it’s unconditional...when it’s ego free....when it’s not too dependant on expectation....and most importantly when it’s foundation is TRUST! #HappyValentinesDay ❤️❤️❤️ — Karan Johar (@karanjohar) February 14, 2018
सनी देओल : वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं.
Happy Valentines Day! pic.twitter.com/7KXBziMBtB
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) February 14, 2018
रवीना टंडन : मेरे सभी वैलेंटाइन्स को वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं. बढ़िया मार्केटिंग रणनीति, लेकिन थोड़े प्यार के साथ, किसी को मत मारिए. प्यार, हर दिन जिंदगी को भरपूर जीएं.
❤️????????Happy Valentines to all my valentines❤️Great Marketing strategy,but WTH,lil bit of love don’t kill anyone!Love Live Life EVERYDAY! ❤️❤️ — Raveena Tandon (@TandonRaveena) February 14, 2018
शिल्पा शेट्टी : मेरे वैलेंटाइन्स को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं. आपके साथ मैं घर पर हूं.
अरशद वारसी : वैलेंटाइन डे की सबको हार्दिक शुभकामनाएं..हमें सिर्फ प्यार की भाषा बोलनी चाहिए.
If you lose a pen , then u can buy another one, but if you lose the cap of a pen , then you can’t buy that ....... so love your husbands, because all Dhakkans are important. Happy Valentine’s Day !! — Arshad Warsi (@ArshadWarsi) February 14, 2018
वीर दास : इस वैलेंटाइन किसी ऐसे शख्स को ढ़ूंढ़े, जो आपकी बात पर हंसे, चाहे वह संसद की बात ही क्यों न हो. ऐसे शख्स को ढ़ूंढ़े जो आपके साथ बीयर पी सके, अगर वह लड़की है तो भी. ऐसे शख्स को ढ़ूंढ़े जो आपके साथ फिल्में देख सके, भले ही वे ऐतिहासिक रानियों के बारे में ही क्यों न हों.
This Valentine's day, find someone who laughs at the things you say. Even if it's in parliament. Find someone that drinks a beer with you, even if she's a girl. Find someone that watches movies with you, even if they are about historical queens.
— Vir Das (@thevirdas) February 14, 2018
मल्लिका शेरावत : वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं.
Happy Valentines day❤️❤️ #valentines day pic.twitter.com/C7FbTjfU8a — Mallika Sherawat (@mallikasherawat) February 14, 2018
ईशा देओल : आज प्यार का जश्न मनाए..हर रोज हमेशा अपने प्रियजनों के साथ. वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं.
Celebrate love today ....everyday...always...with all ur loved ones! Happy Valentine’s Day ???? pic.twitter.com/hbGkWVsRE2
— Esha Deol (@Esha_Deol) February 14, 2018
Source: IOCL

























