एक्सप्लोरर

आमिर और किरण हुए स्वाइन फ्लू के शिकार, मदद को आगे आए शाहरुख!

आमिर ने कहा कि 'पानी फाउंडेशन के वर्ल्ड कप 2017' में शिरकत करने को लेकर वो काफी उत्साहित थे, मगर स्वाइन फ्लू के चलते ऐसा नहीं कर पाने का उन्हें बेहद अफसोस है.

मुम्बई : स्वाइन फ्लू ने इस बार हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार आमिर खान और उनकी फिल्मकार पत्नी किरण राव को अपना शिकार बनाया है. अपने मुम्बई स्थित घर में बगल में बैठी पत्नी किरण राव के साथ आमिर खान ने खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बात का खुलासा किया और बीमारी की इस खबर से अपने फैन्स सहित तमाम लोगों को चौंका दिया.

दरअसल, आमिर खान को आज पुणे में महाराष्ट्र सरकार की भागीदारी वाले अपने 'पानी फाउंडेशन' के एक कार्यक्रम में किरण राव के साथ शिरकत करनी थी. मगर आमिर ने घर में बैठे-बैठे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सहारा लिया और कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों से ये कहते हुए माफी मांगी कि उन्हें और किरण दोनों को स्वाइन फ्लू हो गया और यही वजह है कि वो इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सकते हैं. आमिर ने कहा कि 'पानी फाउंडेशन वॉटर कप 2017' में शिरकत करने को लेकर वो काफी उत्साहित थे, मगर स्वाइन फ्लू के चलते ऐसा नहीं कर पाने का उन्हें बेहद अफसोस है. आमिर खान ने कहा, ''आज बहुत खुशी का दिन है, मगर हम दोनों बहुत दुखी हैं इस वक्त क्योंकि इस पूरे काम और पूरे साल के बाद जब हमारा वक्त आया कि हम आपके साथ खुशी मनाएं, तो हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं. जो बीमारी हमें हुई है, वो ऐसी है कि है वो बहुत जल्दी फैलती है. H1N1 है उस बीमारी का नाम, जिसे आमतौर पर लोग स्वाइन फ्लू कहते हैं. स्वाइन फ्लू से ये तकलीफ होती है कि मैं जहां जाऊंगा, मैं और लोगों को दूंगा (ये बीमारी फैलाऊंगा). ऐसे में अगले एक हफ्ते तक हमें घर में बंद रहना है ताकि हम और लोगों को ये (बीमारी) ना दे दें. इसी वजह से हम वहां मौजूद नहीं हैं आपके साथ, जिसका हमें बेहद दुख है.'' गौर करनेवाली बात है कि आमिर खान की जगह शाहरुख खान 'पानी फाउंडेशन' के इस कार्यक्रम में शामिल हुए. आमिर खान ने इसपर खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी गैर-मौजूदगी में शाहरुख खान से इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने की गुजारिश की थी, जिसे शाहरुख ने खुशी-खुशी मान लिया. आमिर और किरण हुए स्वाइन फ्लू के शिकार, मदद को आगे आए शाहरुख! बाद में शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए आमिर और किरण को उन्हें कार्यक्रम में शिरकत करने का मौका देने के लिए शुक्रिया कहा. शाहरुख ने किसानों के प्रति देवेंद्र फडणवीस द्वारा कार्यक्रम के दौरान जताई चिंता की भी काफी सराहना की. बहरहाल, आमिर खान की टीम से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक आमिर और किरण दोनों किसी भी तरह के तयशुदा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
1 महीने में दूसरी बार गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
क्या प्रेग्नेंट हैं Kareena Kapoor? लेटेस्ट वीडियो में दिखा बेबी बंप, फैंस बोले- 'तीसरा बेबी आने वाला है'
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
Box Office: 8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget