एक्सप्लोरर

Coronavirus: बॉलीवुड सितारों ने 21 दिन के लॉकडाउन का किया समर्थन, पीएम के फैसले को बताया सही कदम

कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर लोगों से घर में ही रहने की अपील, बॉलीवुड सितोरों ने किया रिएक्ट, जानते है किसका क्या कहना.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के चलते देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी कर दिया है. प्रधानमंत्री मोदी कल रात आठ बजे देश के नाम संबोधन में इसका एलान किया. प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम का बॉलीवुड के सितारों ने स्वागत किया है. अभिनेता अनुपम खेर ने  ट्विटर पर हाथ जोड़ने वाला "इमोजी" ट्वीट किया है.

वहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू ट्वीट करते हुए कहती है कि जब बात सेफ्टी पर आए तो 21 दिन का लॉकडाउन कोई बड़ी बात नहीं है. इस आदेश को स्वीकार करते हुए उन्होंने लिखा, "आइये इस पर अमल करते है. उम्मीद है कि 21 दिन के लॉकडाउन के बाद हम कोरोना वायरस को खत्म कर जश्न मना सकें."

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने #StayAtHomeSaveLives का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया “कोरोना वायरस को मात देने के लिए ये एक महत्वपूर्ण कदम है. जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं होता." अभिनेत्री ने आगे लिखते हुए कहा कि "मैं अपने परिवार संग घर पर हूं और मैं चाहूंगी कि आप सब भी कोरोना को हराने में अपना योगदान दे, और 21 दिन तक अपने घरों में ही रहें.”

कंगना रनौत की बहन रंगोली ने ट्वीट किया कि "हम बहुत खुशनसीब है जो हमें अपने देश के लिए नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले. मुझे पूरी उम्मीद है कि ये आने वाले 3 हफ्ते हमारी जिंदगी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है." उन्होंने जय-हिंद लिखते हुए अपनी बात को खत्म किया.

फिल्म मेकर निखिल अडवानी ने ट्वीट करते हुए कहा कि "हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर कोरोना वायरस को खत्म करने में पूरी तरह सहयोग करेंगे." साथ ही फिल्म मेकर विवेक अग्नीहोत्री भी ट्वीट किया "हम लड़ेंगे, हम त्याग करेंगे और हम जीतेंगे. सभी इसमें अपना सहयोग दिखाए."

तमाम सितारों ने अपनी राय 21 दिन के लॉकडाउन पर रखते हुए कोरोना को हराने में अपना सहयोग दिखाने की बात कर अपने फैंस से सहयोग मांग है. आपको बता दें देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित 536 मामले सामने आ गए है जबकि 10 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं दुनियाभर में 3 लाख 99 हज़ार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रिमत है.

बता दें कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात 8 बजे कोरोना से निपटने के लिए दुनिया के सबसे बड़े लॉकडाउन का एलान कर दिया. आधी रात 12 बजे से लागू हुआ लॉकडाउन 21 दिन तक देश में जारी रहेगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget