एक्सप्लोरर

विक्रांत मैसी की 12th Fail ने तोड़ा 23 साल पुराना रिकॉर्ड, सनी देओल की Gadar को छोड़ा पीछे

12th Fail Silver Jubilee: विक्रांत मैसी की 12वीं फेल ने इतिहास रच दिया है. विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ने अब एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है, जो पिछले 23 सालों में कोई भी सुपरस्टार नहीं कर पाया. 

12th Fail Silver Jubilee: साल 2023 की सबसे सफल फिल्मों में शुमार विक्रांत मैसी की 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. फिल्म को खूब सराहा गया था. कई बड़ी हस्तियों ने विक्रांत के काम की तारीफ की थी. वहीं रिलीज के इतने महीनों बाद अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ने अब एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है, जो पिछले 23 सालों में कोई भी सुपरस्टार नहीं कर पाया. 

विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' ने तोड़ा 23 साल पुराना रिकॉर्ड
27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' ने इतिहास रच दिया था. दरअसल, फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए 25 हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है. ऐसे में अब '12वीं फेल' ने सिल्वर जुबली का रिकॉर्ड बना लिया है. 25 हफ्ते बाद भी दर्शक विक्रांत की फिल्म को देखने जा रहे हैं. 

वहीं फिल्म की स्टार कास्ट ने भी इस बड़ी उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर की है. विक्रांत ने एक पोस्ट शेयर कर सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

विक्रांत ने तोड़ा सनी देओल का रिकॉर्ड
बता दें कि पूरे 23 सालों बाद किसी फिल्म ने ये रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर ने ये रिकॉर्ड बनाया था. अब विक्रांत ने सनी पाजी का ये पुराना रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया है.

फिल्म की कहानी
बता दें कि फिल्म में आईपीएस ऑफिसर मनोज शर्मा की कहानी दिखाई गई थी, जिसका रोल विक्रांत मैसी ने निभाया है. उनके संघर्ष की कहानी लोगों को खूब पसंद आई. वहीं कहानी के साथ-साथ विक्रांत मैसी की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. यही वजह है कि इतने हफ्तों तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. बता दें कि इस मूवी के लिए विक्रांत को फिल्मफेयर 2024 में बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला है.

ये भी पढ़ें: BMCM Collection: हिंदी में करोड़ों में कमाई, दूसरी भाषाओं में सिर्फ 25 लाख, पृथ्वीराज के होने के बावजूद साउथ इंडिया में क्यों नहीं चला फिल्म का जादू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 5 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 5 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया रिएक्ट, बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार
जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया रिएक्ट, बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार
टीवी के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया 'रामायण' का ट्रेलर, कैकेयी के लुक पर कहा- इंप्रेसिव नहीं
टीवी के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया 'रामायण' का ट्रेलर, कैकेयी के लुक पर कहा- इंप्रेसिव नहीं
'मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना...' 'क्राइम पेट्रोल' में अजय देवगन ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात
'ज्यादा कुछ नहीं कहना...' 'क्राइम पेट्रोल' में अजय ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात

वीडियोज

Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget