एक्सप्लोरर

ऐसा क्या था उस फ़िल्म में जिसे माधुरी दीक्षित को करने से सबने रोका लेकिन रिलीज के बाद हुआ कुछ ऐसा

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने सालों तक अपनी दमदार अदाकारी और अपने डांस के हुनर से करोड़ों दिलों पर राज किया. 90 के दशक में माधुरी ने इंडस्ट्री के तमाम बड़े निर्माता-निर्देशक के साथ काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने सालों तक अपनी दमदार अदाकारी और अपने डांस के हुनर से करोड़ों दिलों पर राज किया. 90 के दशक में माधुरी ने इंडस्ट्री के तमाम बड़े निर्माता-निर्देशक के साथ काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. यूं तो माधुरी ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की मगर एक फिल्म ऐसी थी जिसके बाद से उनके करियर ने एक अलग ही मोड़ ले लिया था और उस फिल्म का नाम है 'मृत्युदंड'.

माधुरी दीक्षित को एक दमदार एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में स्थापित करने वाली फिल्म 'मृत्युदंड' साल1997 में रिलीज हुई थी. माधुरी के साथ इस फिल्म में शबाना आज़मी और शिल्पा शिरोड़कर जैसे शानदार अभिनेत्रियों ने भी खूब वाहवाही लूटी थी. साथ ही फिल्म में ओम पुरी, मोहन जोशी, मोहन अगाशे, हरीश पटेल,अयूब खान भी अहम किरदारों में नज़र आए.

ऐसा क्या था उस फ़िल्म में जिसे माधुरी दीक्षित को करने से सबने रोका लेकिन रिलीज के बाद हुआ कुछ ऐसा

जब माधुरी ने डायरेक्टर अनिल अजिताभ की फिल्म 'मृत्युदंड' की, तब मसाला फिल्मों का दौर था. उस साल 'बॉर्डर',' इश्क', 'परिंदे', 'गुप्त', 'जिद्दी', 'दिल तो पागल है' 'हीरो नंबर वन', 'कोयला', 'जुदाई' और 'दीवाना मस्ताना' जैसी कमाल की फिल्में रिलीज हुई थीं और इन सबके बीच में 'मृत्युदंड' ने अपनी अलग पहचान बनाई थी. हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली थी लेकिन आज भी इस फिल्म को अपनी दमदार कहानी और किरदार के लिए याद किया जाता है.

ऐसा क्या था उस फ़िल्म में जिसे माधुरी दीक्षित को करने से सबने रोका लेकिन रिलीज के बाद हुआ कुछ ऐसा

फिल्म 'मृत्युदंड' को लेकर माधुरी दीक्षित की जमकर तारीफ होने लगी. इतना ही नहीं इस फिल्म को उस साल लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए भी आमंत्रित किया गया था, साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म के विषय और माधुरी के किरदार के सम्मान में इसे टैक्स फ्री तक कर दिया था. इसके अलावा इस फिल्म को जेनेवा फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड और बैंकॉक फिल्म फेस्टिवल में इसने बेस्ट फीचर फिल्म का ऑडियंस अपने नाम किया. वहीं माधुरी दीक्षित को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाज़ा गया था.

हालांकि जब माधुरी ने फिल्म 'मृत्युदंड' साइन की थी तब उन्हें कई लोगों ने इस फिल्म को ना करने का सुझाव दिया था. उनका कहना था कि माधुरी इस तरह की ऑफबीट फिल्मों के लिए नहीं बल्कि मसाला फिल्मों के लिए बनी हैं. सबके मना करने के बाद भी माधुरी ने इस चैलेंज को लिया और वो कर दिखाया कि सब हैरान रह गए.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget