एक्सप्लोरर

जानिए, हॉरर फिल्म‌ 'भूत' में नजर आने वाले विक्की कौशल‌ को असल जिंदगी में किस बात से लगता है डर

अपकमिंग फिल्म 'भूत' के प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल‌ ने अपनी रियल जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. विक्की ने इस दौरान बताया कि उन्हें भी डर लगता है.

मुम्बई: अपनी आगामी फिल्म 'भूत' को वीआर यानि वर्चुअल रिएलिटी के जरिए प्रमोट करने से जुड़े एक इवेंट में विक्की कौशल ने आज इस बात का खुलासा किया कि आखिरकार उन्हें‌ असल जिंदगी में किस बात से डर लगता है. एक सवाल के जवाब में विक्की कौशल ने बताया कि उन्हें इस बात का डर लगा रहता है कि कहीं एक दिन सोकर उठने के बाद वे यह न भूल जाएं कि एक्टिंग कैसे करते हैं? उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो उन्हें नहीं पता कि वो आगे चलकर क्या कुछ करेंगे. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अब तो वो अपनी इंजीनियरिंग जॉब का अपॉइंटमेंट लेटर तक फाड़ चुके हैं.

उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के अजीबो-गरीब ख्याल आते हैं कि एक दिन वे सेट पर जाएंगे और बिना किसी तार्किक वजह के, 'एक्शन' बोले जाने के बाद वे भूल चुके होंगे कि उन्हें क्या करना है. विक्की‌ ने स्टारडम से जुड़े अपने डर के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि जब स्टारडम आपके दिमाग में घुस जाता है तो यह एक बेहद डरावनी स्थिति होती है. उन्होंने कहा कि जब स्टारडम आपके दिमाग पर हावी हो जाता है तो आपके दिमाग और पैरों के नीचे काफी गैप आ जाता है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जब आप सुबह उठते हैं और आपकी मां आपको डांटती हैं तो आप सामान्य हो जाते हैं.

विक्की ने कहा कि वे आज भी अपने परिवार के साथ रहते हैं और उनके काफी बढ़िया दोस्त हैं, जिन्हें उनके इस सफर पर गर्व है और वे सभी उनके साथ आज भी उनके साथ कॉलेज वाले विक्की कौशल की तरह ही बर्ताव करते हैं. पहली दफा हॉरर फिल्म में काम कर रहे विक्की कौशल ने इस मौके पर यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म 'भूत' को 'राजी' के रिलीज के दौरान साइन किया था, उस वक्त तक 'संजू' भी रिलीज नहीं हुई थी और 'उरी' की शूटिंग भी शुरू नहीं हुई थी.

विक्की ने कहा कि एक एक्टर के तौर पर उनकी कोशिश है कि वे नई तरह की, नये जॉनर की फिल्मों में काम करें. उन्होंने कहा कि आज जिस तरह का दौर है, एक दर्शक के तौर पर, इंडस्ट्री का सदस्य होने के नाते हम सभी नये तरह के कंटेट के भूखे हैं. विक्की ने‌ कहा कि हम सभी दर्शक के तौर पर सरप्राइज होने‌ के लिए तैयार हैं. विक्की ने‌ कहा, 'अगर हम ये कोशिश आज नहीं करेंगे, तो कब करेंगे? मुझमें नई तरह के विषयों की भूख है. मैं अपनी पसंद और नापसंद को दूर रखते हुए मैं एक आर्टिस्ट के तौर पर वो सभी कुछ एक्सप्लोर करना चाहूंगा, जो मैं कर सकने के काबिल हूं."

विक्की ने आगे कहा कि उनके लिए सबसे ज्यादा अहमियत रखती है तो वह है स्क्रिप्ट, फिर चाहे वो हॉरर हो, रोमांस हो या फिर कोई और जॉनर, उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और कहानी उनके जेहन में चस्पा हो गई... फिर उन्होंने ज्यादा कैलकुलेट नहीं किया और एक एक्टर के तौर पर खुद को एक्सप्लोर करने के लिए इस फिल्म से जुड़ गये. बता दें कि भानु प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'भूत' 21 फरवरी को देशभर में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:

Kissa E Bollywood: इस एक्टर को कहा जाता था बॉलीवुड का 'पोपट', बडे़-बड़े हीरो भी मांगते थे पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?
कोर्ट केस की वजह से इमेज खराब करने वालों पर भड़के राजपाल यादव, बोले- आज भी एयरपोर्ट पर 500 सेल्फी क्लिक करवाता हूं
इमेज खराब करने वालों पर भड़के राजपाल, बोले- आज भी एयरपोर्ट पर 500 सेल्फी क्लिक करवाता हूं
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget