एक्सप्लोरर

Kissa E Bollywood: इस एक्टर को कहा जाता था बॉलीवुड का 'पोपट', बडे़-बड़े हीरो भी मांगते थे पानी

बॉलीवुड फिल्मों में जब भी बात कॉमेडी की आती है तो राजेंद्र नाथ का नाम जरूर लिया जाता है. फिल्मों में उनकी जबरदस्त टाइमिंग और सेंस ऑफ ह्यूमर को दर्शकों ने खूब पसंद किया. राजेंद्र नाथ ने फिल्मों में कॉमेडी की परिभाषा ही बदल दी.

किस्सा-ए- बॉलीवुड : बॉलीवुड की फिल्में मनोरंजन का फुल डोज मानी जाती है. मनोरंजन में कॉमेडी का जब तक तड़का न हो तो फिल्म अधूरी मानी जाती है. और जब बात कॉमेडी की आती है तो कॉमेडी के सरताज राजेंद्र नाथ का नाम सबसे आगे आता है. राजेंद्र नाथ बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जिसकी पर्दे पर एंट्री होते ही दर्शक हंसते- हंसते लोटपोट हो जाते थे.

राजेंद्र नाथ बॉलीवुड के एक मात्र ऐसे कॉमेडियन हैं जो बिना ओवर एक्टिंग किए ही दर्शकों को हंसाने का दम रखते हैं. मशहूर कॉमेडियन राजेंद्र नाथ को फिल्मों का ऐसा चस्का लगा कि उन्होंने पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर मुंबई का रुख किया. राजेंद्र नाथ का जन्म पाकिस्तान के पेशावार में हुआ था. बाद में वे मध्य प्रदेश के जबलपुर में आ गए. राजेंद्र नाथ के बड़े भाई प्रेमनाथ फिल्मों में पहले से ही सक्रिय थे. लेकिन राजेंद्र नाथ को फिल्मों में काम करने के लिए लंबा संषर्घ करना पड़ा लेकिन जब उन्हें पहली फिल्म 'दिल देके देखो' में दर्शकों ने कॉमेडी करते हुए देखा और उनके अभिनय को सराहा तो राजेंद्र नाथ की फिल्मी गाड़ी ट्रैक पर दौड़ने लगी. राजेंद्र नाथ ने अपनी कॉमेडी से बॉलीवुड में ऐसी धाक जमाई कि पर्दे पर नामचीन एक्टर भी उनके सामने पानी भरते नजर आए.

Kissa E Bollywood : दिल्ली के इस खास इलाके से था रील लाइफ विलेन प्राण का नाता, आज है 100 वीं बर्थ एनिवर्सरी

डायरेक्ट नासिर हुसैन ने पहला ब्रेक दिया

कॉमेडियन राजेंद्र नाथ की प्रतिभा को बॉलीवुड में सबसे पहले डायरेक्टर नासिर हुसैन ने पहचाना. राजेंद्र नाथ को फिल्मों में पहला ब्रेक उन्होंने ही दिया. राजेंद्र नाथ ने नासिर हुसैन के साथ बाद में कई और फिल्में भी की जिनमें उनकी कॉमेडी की खूब तारीफ हुई.

राजेंद्र नाथ ने जब इस फिल्म में देव आनंद के छुड़ा दिए थे पसीने

राजेंद्र नाथ की कॉमेडी की खास बात ये थी कि वह नेचुरल कॉमेडी किया करते थे.  दर्शकों को उनकी यही स्टाइल खूब पसंद आती थी. फिल्मों में अक्सर वे हीरो के दोस्त बनाते थे. उनकी कॉमेडी सेंस को देखते हुए फिल्मों की स्क्रिप्ट में उनके लिए रोल लिखे जाने लगे. 1961 में एक फिल्म आई जिसका नाम था 'जब प्यार किसी से होता है'. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर देव आनंद थे. इस फिल्म में राजेंद्र नाथ ने 'पोपट लाल' का किरदार निभाया था. इस फिल्म के कई सीन में वे देव आनंद पर भारी पड़ते नजर आते हैं. 'पोपट लाल' के रोल में राजेंद्र नाथ को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि बाद में ये नाम उनके साथ लिया जाने लगा.

विलेन के रोल में भी दर्शकों ने पसंद किया

कॉमेडी के साथ साथ राजेंद्र नाथ ने फिल्म 'हमराही' में विलेन का किरदार भी निभाया. इस रोल में भी राजेंद्र नाथ के अभिनय की जमकर तारीफ हुई. शम्मी कपूर के साथ उनकी बहुत अच्छी दोस्ती थी, बाद में यह दोस्ती रिश्तेदारी में भी बदल गई. शम्मी कपूर के साथ उन्होंने फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' में शानदार कॉमेडी की. फिल्म 'तीन बहुरानियां', 'जीवन मृत्यु', 'पूरब पश्चिम', 'धड़कन', 'प्रिंस' और 'प्रेम रोग' राजेंद्र नाथ की ऐसी फिल्में है जिनमें उनकी कॉमेडी को हमेशा याद किया जाएगा.

मेरे और डॉ. नेने के लिए हर दिन वैलेंटाइन्स डे होता है, हम किसी एक दिन का इंतजार नहीं करते- माधुरी दीक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget