एक्सप्लोरर

वेब सीरीज 'A Suitable Boy' पर लगा लव जिहाद फैलाने का आरोप, बीजेपी नेता ने दर्ज कराई Netflix के खिलाफ शिकायत

मध्य प्रदेश के रीवा बीजेपी युवा मोर्चा के नेता गौरव तिवारी ने नेटफ्लिक्स पर लव जिहाद और हिंदूओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है. उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ के रीवा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है.

फिल्ममेकर मीरा नायर की वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' पर कई लोग लव जिहाद को बढ़ावा देने के आरोप लगा रहे हैं. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई इस वेब सीरीज में ईशान खट्टर और तब्बू के बीच रोमांस दिखाया गया है. ईशान सीरीज में मान कपूर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि तब्बू सईदा बाई के रोल में हैं. रणवीर शौरी सीरीज में वारिस का किरदार निभा रहे हैं जबकि विजय वर्मा रशाीद के रोल में है.

सीरीज में इंटररिलीजन प्यार को दिखाने पर मध्यप्रदेश के बीजेपी नेता ने आपत्ति जताई है. ये रीवा में बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य हैं और इनका नाम गौरव तिवारी है. गौरव तिवारी ने रीवा पुलिस को नेटफ्लिक्स के खिलास मामला दर्ज करवाया है. उन्होंने आरोप लगााया है कि नेटफ्लिक्स इस सीरीज के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा दे रहा है. गौरव तिवारी ने नेटफ्लिक्स पर ये भी आरोप लगाया कि इस बेव सीरीज के जरिए उन्होंने हिंदू समाज की भावनाओं को भी आहत किया है.

नेटफ्लिक्स ने फैलाया लव जिहाद 

इसे लेकर गौरव तिवारी ने सीरीज के कई सीन और पुलिस में दी शिकायत को ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से नेटफ्लिक्स को अपने मोबाइल से डिलीट करने का आह्वान भी किया है. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा,"रानी अहिल्याबाई होल्कर ने महेश्वर घाट को शिवभक्तों के लिए समर्पित किया. पाषाण युग के हजारों शिवलिंग उसकी पहचान है. पर नेटफ्लिक्स इंडिया इस पावन धरा का उपयोग लव-जिहाद को बढ़ावा देने और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए कर रहा है.आज मैं अपने फ़ोन से नेटफ्लिक्स हटा रहा हूं. और आप?"

यहां देखिए गौरव तिवारी का ट्वीट-

मंदिर में फिल्माए अश्लील सीन

एक ट्वीट में उन्होंने लिखा,"मंदिर का प्रांगण, बैकग्राउंड में आरती और अश्लील दृश्य. क्या मस्जिद में अजान के समय ऐसा शूट करने की ‘क्रीएटिव फ़्रीडम’ है आपको नेटफ्लिक्स इंडिया? हिंदुओं की सहिष्णुता को उनकी कमजोरी मत समझिए, ये मध्यप्रदेश का नहीं, भगवान शिव और करोड़ों शिवभक्तों का भी अपमान है. माफी मांगनी पड़ेगी."

ये भी पढ़ें-

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस लीना आचार्य का किडनी फेल होने से निधन, रोहन मेहरा समेत कई कलाकारों ने जताया दुख

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी हुए कोरोना से संक्रमित, खुद को घर में किया क्वांरटीन

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
रणबीर कपूर की 'रामायण’ की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 2 लाख से ज्यादा बिक गए टिकट, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
'रामायण’ का एडवांस बुकिंग में कहर, 2 लाख से ज्यादा बिके टिकट, जानें-कलेक्शन
सलमान संग डेब्यू, अक्षय-अजय से लड़ाया इश्क, शादी से पहले बनीं 2 बेटियों की मां, किस्से रवीना टंडन के
रवीना टंडन: अक्षय-अजय से लड़ाया इश्क, शादी से पहले बनीं 2 बेटियों की मां
रजनीकांत की 'जेलर 2' का 11वें दिन भी कहर, धमाकेदार हुई कमाई, कॉलीवुड का बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
रजनीकांत की 'जेलर 2' का 11वें दिन भी कहर, धमाकेदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget