एक्सप्लोरर

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस लीना आचार्य का किडनी फेल होने से निधन, रोहन मेहरा समेत कई कलाकारों ने जताया दुख

टीवी एक्ट्रेस लीना आचार्य का किडनी फेल होने की वजह से दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया.वह पिछले डेढ़ साल किडनी की समस्या से गुजर रही थीं. कुछ वक्त पहले उनकी मां ने उन्हें किडनी दान की थी.

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक लीना आचार्य का किडनी फेल होने की वजह से निधन हो गया. वह पिछले डेढ़ साल से किडनी की समस्या से गुजर रही थीं. उनकी मां ने कुछ वक्त पहले उन्हें किडनी दान की थी. लेकिन वह बच नहीं सकी. लीना दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थीं. उनके निधन पर टीवी की कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है.

सीरियल सेठ जी में लीना आचार्य के को-स्टार रहे वरशिप खन्ना ने कहा,"लीना पिछले डेढ़ साल से किडनी की समस्या से परेशान चल रही थीं. कुछ समय पहले उनकी मां ने उन्हें किडनी दान की थी, लेकिन वह सरवाइव नहीं कर सकीं." क्लास ऑफ 2020 में उनके को-स्टार रहे रोहन मेहरा ने भी उनके निधन पर दुख जताया. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लीना के साथ वाली एक तस्वीर भी शेयर की.

रोहन मेहरा ने शेयर की ये तस्वीर-

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस लीना आचार्य का किडनी फेल होने से निधन, रोहन मेहरा समेत कई कलाकारों ने जताया दुख

रोहन मेहरा ने याद किए शूटिंग के पल

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,"ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे लीना आचार्य मैम. पिछले साल इसी वक्त हम क्लास ऑफ 2020 की शूटिंग कर रहे थे. हमेशा याद करूंगा." एक्टर अभिषेक भालेराव ने भी लीना के निधन पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट में लीना से आखिरी बात का स्क्रीनशॉट और एक तस्वीर शेयर किया. इसमें लीना कहती हैं कि वह कुछ नहीं कर रही हैं. इस साल वह आराम करेंगी. अगले साल मुंबई जाएंगीं.

अभिषेक भालेराव ने जताया दुख

अभिषेक भालेराव स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखते हैं,"लीना आचार्य से मेरी आखिरी बात... आपकी आत्मा को शांति मिले. एक अद्भुत अभिनेत्री, एक हसलर, जो हर एक ऑडिशन में आवेदन करती है और नियमित रूप से मेरे साथ शेयर करती हैं. एक खूबसूरत आत्मा." बता दें कि लीना आचार्य ने 'सेठ जी', 'आप के आ जाने से', 'मेरी हानिकारकर बीवी' और 'क्लास ऑफ 2020' सहित कई टीवी सीरियल में काम किया था. उन्होंने रानी मुखर्जी स्टारर 'हिचकी' में भी अहम किरदार निभाया था.

यहां देखिए अभिषेक का ट्वीट-

ये भी पढ़ें-

बॉलीवुड के इन किरदारों ने हेलन की बदल दी थी ज़िन्दगी, इस फिल्म में असल में बनी थीं अपने बेटे की मां

एक दिन पहले रोमांटिक मूड में गाना गुनगुना रही थीं Bharti Singh, आज NCB के सामने गांजा लेने की बात स्वीकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
'मेरे साथ चलो, मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget