एक्सप्लोरर

Birthday Anniversary: कैफी आजमी की इस मशहूर नज़्म को सुनकर दिल दे बैठी थीं शौकत आजमी

मोहब्बत लिखने वाले कैफी साहब की खुद की मोहब्बत की कहानी भी उनके शेर की तरह दिल को छू लेने वाली है.

Kaifi Azmi Birth Anniversary: मशहूर शायर कैफ़ी आजमी, शायरी की दुनिया में वो नाम हैं जिन्हें कोई भी न मुल्क जमझकर जला सकता है, न दीवार समझकर गिरा सकता है, न सरहद की तरह बना सकता है और यादों की तरह भुला सकता है. बल्कि वह तो दीवानों के दिल के अरमान हैं, वह तो कुचले हुए इंसानों का ख्वाब हैं. वह गांवों में हैं, वह शहरों में हैं, वह हर बस्ती और हर जंगल में हैं. जब भी लूट और जुल्म हद से गुजरती हैं तो कैफ़ी आजमी की शायरी अचानक किसी कोने में नजर आती है और मोहब्बत का पैगाम देते हुए पूछती है

झुकी झुकी सी नज़र बे-क़रार है कि नहीं

दबा दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं

14 जनवरी 1919 को आज़मगढ़ के मिजवां गांव में जन्मे कैफ़ी का असली नाम अख़्तर हुसैन रिज़वी था. बचपन से ही कविताएं और शायरी लिखने के शौक़ीन कैफ़ी किशोरावस्था में ही मुशायरों में हिस्सा लेने लगे थे. वह 11 साल के थे जब उन्होंने अपनी पहली गज़ल लिखी थी. कैफी आजमी शिया घराने में एक जमींदार के घर में पैदा हुए थे.

मोहब्बत लिखने वाले कैफी साहब की खुद की मोहब्बत की कहानी भी उनके शेर की तरह दिल को छू लेने वाली है. दरअसल, वाकया उनकी सबसे मशहूर नज़्मों में एक 'औरत' से जुड़ा है. वह हैदराबाद के एक मुशायरे में हिस्सा लेने गए. मंच पर जाते ही अपनी मशहूर नज़्म 'औरत' सुनाने लगे.

"उठ मेरी जान मेरे साथ ही चलना है तुझे,

क़द्र अब तक तेरी तारीख़ ने जानी ही नहीं,

तुझमें शोले भी हैं बस अश्क़ फिशानी ही नहीं,

तू हक़ीकत भी है दिलचस्प कहानी ही नहीं,

तेरी हस्ती भी है इक चीज़ जवानी ही नहीं,

अपनी तारीख़ का उन्वान बदलना है तुझे,

उठ मेरी जान मेरे साथ ही चलना है तुझे,"

उनकी यह नज़्म सुनकर श्रोताओं में बैठी एक लड़की नाराज हो गई. उसने कहा, "कैसा बदतमीज़ शायर है, वह 'उठ' कह रहा है. 'उठिए' नहीं कह सकता क्या? इसे तो अदब के बारे में कुछ नहीं आता. कौन इसके साथ उठकर जाने को तैयार होगा? "लेकिन जब कैफ़ी साहाब ने अपनी पूरी नज्म सुनाई तो महफिल में बस वाहवाही और तालियों की आवाज सुनाई दे रही थी. इस नज़्म का असर यह हुआ कि बाद में वही लड़की जिसे कैफी साहाब के 'उठ मेरी जान' कहने से आपत्ति थी वह उनकी पत्नी शौक़त आज़मी बनी.

दरअसल उस मुशायरे में अपने भाई के साथ पहली पंक्ति में बैठीं शौकत नज़्म खत्म होते-होते कैफी पर अपना दिल हार बैठीं. इसके बाद अपनी मोहब्बत में उन्होंने हर इम्तेहान पास किया और शौकत से शौकत आजमी बन गईं. शादी के बाद उनका एक बेटा हुआ जिसकी कुछ दिनों बात ही मृत्यु हो गई. इसके बाद वह लखनऊ आ गए. कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी शौकत फिर गर्भवती हुईं लेकिन कम्यूनिस्ट पार्टी ने फरमान सुना दिया कि गर्भपात कराओ, कैफ़ी उस वक्त अंडरग्राउंड थे, उनके पास इतने भी रुपये भी नहीं थे कि वह शौकत की डिलीवरी करा पाते. वह अपनी मां के पास हैदराबाद चली गईं और वहीं पर उनकी बेटी शबाना आज़मी का जन्म हुआ. उस वक्त कैफी आजमी की हालत इतनी खराब थी कि उनकी मदद के लिए महान लेखिका इस्मत चुगताई और उनके पति शाहिद लतीफ़ ने एक हज़ार रुपये आज़मी जी के पास भिजवाए ताकि वो बच्ची का खर्च उठा सकें.

कई फिल्मों के लिए लिखे गीत

कैफ़ी आज़मी ने 1951 में पहला गीत 'बुजदिल फ़िल्म' के लिए लिखा- 'रोते-रोते बदल गई रात'. उन्होंने अनेक फ़िल्मों में गीत लिखें जिनमें कुछ प्रमुख हैं- 'काग़ज़ के फूल' 'हक़ीक़त', हिन्दुस्तान की क़सम', हंसते जख़्म 'आख़री ख़त' और हीर रांझा' जैसे कई मशहूर गीत लिखे. 'हुस्न और इश्क दोनों को रुस्वा करे वो जवानी जो खूं में नहाती नहीं ' कैफी आजमी की यह पंक्ति उनके जीवन की सबसे बड़ी पंक्ति है और इसी लाइन के आस-पास उन्होंने पूरा जीवन जिया है.

मिले कई अवॉर्ड

1975 कैफ़ी आज़मी को आवारा सिज्दे पर साहित्य अकादमी पुरस्कार और सोवियत लैंड नेहरू अवार्ड से सम्मानित किये गये. 1970 सात हिन्दुस्तानी फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला. इसके बाद 1975 गरम हवा फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ वार्ता फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला. 10 मई 2002 को दिल का दौरा के कारण मुम्बई में उनका हुआ.

यह भी पढ़ें-

CAA: नागरिकता कानून पर बोले माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला- भारत में जो हो रहा है, वो दुखद

आतंकियों के साथ गिरफ्तार किए गए DSP देविंदर सिंह को जम्मू-कश्मीर सरकार ने सस्पेंड किया

इस साल गणतंत्र दिवस की बीटिंग रिट्रीट‌ समारोह का समापन वंदे मातरम से होगा

Explained: क्या होता है पुलिस कमिश्नर सिस्टम ? इससे कैसे कम होगी IAS की ताकत, जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget