एक्सप्लोरर

SSR Death Case: रिया चक्रवर्ती से पूछताछ पर बिहार पुलिस का रिएक्शन, एक्ट्रेस को लेकर कही ये बात

रिया चक्रवर्ती के साथ पूछताछ के सवाल पर बिहार पुलिस का कहना है कि अभी रिया से पूछताछ की जरूरत नहीं है. रिया चक्रवर्ती बिहार पुलिस की निगरानी में हैं.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस ने अब तक छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं. इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती के साथ पूछताछ के सवाल पर बिहार पुलिस का कहना है कि अभी रिया से पूछताछ की जरूरत नहीं है. रिया चक्रवर्ती बिहार पुलिस की निगरानी में हैं.

दरअसल, बांद्रा पुलिस स्टेशन के बाहर बिहार पुलिस की टीम को लोगों के ऑटो में देख गया था. जिसके बाद मीडिया ने उनसे रिया चक्रवर्ती से पूछताछ को लेकर सवाल किया. ऐसे में इंस्पेक्टर कैसर आलम ने कहा, "इसकी अभी जरूरत नहीं है. वो हमारी निगरानी में है."

इसके साथ ही आपको बता दें कि बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम राजपूत की दोस्त अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ पटना में दर्ज सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के लिए बुधवार को मुंबई पहुंची थी.

अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक बिहार की पुलिस की टीम ने दिवंगत अभिनेता के दोस्तों, सहयोगियों और रिश्तेदारों से मुलाकात की है. उन्होंने वर्सोवा में रहने वाली राजपूत की बहन, पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, एक रसोइए, उनके दोस्तों और सहकर्मियों सहित छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं.’’

उन्होंने कहा कि यह टीम राजपूत के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है. उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने राजपूत के विभिन्न बैंक खातों के बारे में जानकारी एकत्र की और वित्तीय लेनदेन की जानकारी लेने के लिए बैंक भी गए.’’

गौरतलब है कि राजपूत के पिता के के सिंह (74) ने रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर पुलिस में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उभरती हुई फिल्म अभिनेत्री रिया ने अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए मई 2019 में उनके बेटे से दोस्ती कर ली थी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को 5 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को 5 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में प्रीति जिंटा, की अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट, बोलीं- लड़ाई के साथ सेहत भी जरुरी
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में प्रीति जिंटा, की अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट, बोलीं- लड़ाई के साथ सेहत भी जरुरी
Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
'जन नायकन' डे 1 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget