एक्सप्लोरर

SSR Death Case: मुम्बई पहुंचे बिहार पुलिस के तेजतर्रार आईपीएस विनय तिवारी ने जांच को लेकर किया बड़ा खुलासा

बिहार पुलिस के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी ने मुम्बई पहुंचते ही कहा कि उनकी टीम एक सप्ताह से मुम्बई में है और जांच को सही दिशा में आगे ले जा रही है.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए मुम्बई भेजे गए बिहार पुलिस के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी ने मुम्बई पहुंचते ही कहा कि उनकी टीम एक सप्ताह से मुम्बई में है और जांच को सही दिशा में आगे ले जा रही है.

मुम्बई हवाई अड्डे पर पत्रकारों से मुखातिब 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी तिवारी से जब यह पूछा गया कि क्या उनका मुम्बई आना बिहार और मुम्बई पुलिस के बीच खराब कोआर्डिनेशन का नतीजा है तो उन्होंने कहा कि एसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि किसी भी जांच की एक प्रक्रिया होती है और उसी प्रक्रिया के तहत उन्हें यहां भेजा गया है.

तिवारी ने कहा, "ऐसा नहीं है कि कोआर्डिनेशन नहीं हो रहा था. ऐसा कतई नहीं कहा जा सकता. बीते एक सप्ताह से हमारी टीम यहां काम कर रही है. चूंकी जांच की एक प्रक्रिया होती है और उसका अगला स्टेप सुपरविजन होता है. इसके लिए किसी सीनियर अफसर को आना होता है को उसी क्रम में मुझे यहां भेजा गया है ताकी मैं अपनी टीम के साथ मीटिंग करूं और जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकूं."

उल्लेखनीय है कि बिहार पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने रविवार को सबसे पहले आईएएनएस को बताया कि पटना नगर (मध्य) के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को मुम्बई के रवाना हो चुके हैं.

साल 2019 में पटना सेंट्रल के सिटी एसपी बनाए गए तिवारी से जब यह पूछा गया कि क्या आपका यहां आने का मतलब यह निकाला जाए कि बिहार पुलिस सुशांत मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने के करीब तो उन्होंने इससे इंकार किया.

तिवारी ने कहा, "ऐसा बिल्कुल नहीं है. जांच की अपनी एक प्रक्रिया होती है और हम लोग इस बात से सहमत हैं कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं."

बिहार पुलिस को अब तक सुशांत मामले में कोई भी मेडिको-लीगल डाक्यूमेंट नहीं मिल सका है. क्या इन दस्तावेजों का नहीं मिल पाना बिहार पुलिस की जांच में आड़े आ सकता है. इस पर तिवारी ने कहा, "केस से जुड़े जितने भी डाक्यूमेंट हैं. वह पाना हमारा काम है और इसी लिए हमारी टीम भी यहां आई हुई है. मैं भी इसीलिए आया हूं और हम पूरा प्रयास करेंगे कि हमारे केस से संबंधित सारे डाक्यूमेंट हमें मिल जाएं."

सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में मुम्बई पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है. उसने कई लोगों से पूछताछ की है. इसमें कई फिल्मकार भी शामिल हैं. बिहार पुलिस ने अब तक फिल्मकारों से पूछताछ नहीं की है. क्या अब बिहार पुलिस का अगला कदम फिल्मकारों से पूछताछ होगी?

इस बारे में पूछे जाने पर विनय तिवारी ने कहा, "हमें जिससे भी जरूरत होगी, हम पूछताछ करेंगे. अब तक हम इस मामले से जुड़े उन लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, जो सीधे तौर पर अंतिम दिनों या फिर उनकी जिंदगी में वैसे भी काफी करीब थे. हमारी टीम ने इस दिशा में काफी काम किया है और अब अगर जांच को आगे बढ़ाने के लिए फिल्मकारों से पूछताछ की जरूरत हुई तो हम वह भी करेंगे लेकिन हमारा अपना तरीका होगा."

हवाई अड्डे से विनय तिवारी बांद्रा पहुंचे. हवाई अड्डे पर बिहार पुलिस टीम के बाकी के चार सदस्यों ने उनकी आगवानी की थी. तिवारी इन सबके साथ बांद्रा के एक गेस्टहाउस पहुंचे और फिर उनके साथ काफी समय तक बातचीत की. इसके बाद वह सम्भवत: सोमवार को बांद्रा में ही डीसीपी क्राइम से मिलेंगे. चूंकी सुशांत की आत्महत्या से जुड़ा मामला यहीं दर्ज है, लिहाजा तिवारी अपनी आधिकारिक मुलाकात का सिलसिला यहीं से शुरू करेंगे.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 5 बजे तक 299 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 5 बजे तक 299 पार हुआ कलेक्शन
‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग
‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की गैर मौजूदगी पर मराठी फिल्ममेकर ने उठाए सवाल
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की गैर मौजूदगी पर मराठी फिल्ममेकर ने उठाए सवाल
'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल
'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget