एक्सप्लोरर

Ravi Kishan की सैलरी 1 लाख रुपये, फ्री घर-बिजली-पानी सहित ये लग्जरी सुविधाएं भी, अस्पताल का खर्च भी उठाती है सरकार

Ravi Kishan Salary: दूसरी बार सांसद बने रवि किशन को अन्य सांसदों की तरह ही कई सुविधाएं मिलती हैं. उन्हें बतौर सांसद एक लाख रुपये सैलरी भी दी जाती है.

Ravi Kishan Salary: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन एक बार फिर से सांसद बन चुके हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने गोरखपुर सीट से जीत हासिल की थी. जबकि भाजपा ने उन्हें साल 2024 में भी गोरखपुर से ही टिकट दिया था. इस बार भी रवि चुनाव जीतने में सफल रहे.

रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के सफल स्टार हैं. भोजपुरी के अलावा उन्होंने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में भी काम किया है. वहीं राजनीति की पिच पर भी वे लोगों का दिल जीतने में सफल रहे हैं. यूं तो रवि अपनी फिल्मों के दम पर करोड़ों रुपये कमाते हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि एक सांसद के रूप में उनकी सैलरी कितनी है? उन्हें सरकार और क्या-क्या सुविधाएं देती है ? आइए जानते है इन सवालों के जवाब.

रवि किशन की सैलरी एक लाख रुपये

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

रवि किशन को वे ही सब सुविधाएं दी जाती है जो अन्य सांसदों को भी मिलती है. एक सांसद के रूप में उनकी मंथली सैलरी एक लाख रुपये होती है. हालांकि सैलरी से अधिक सांसदों को भत्ते मिल जाते हैं. रवि किशन को हर महीने 70 हजार रुपये अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए भत्ते के रूप में दिए जाते हैं. इसके अलावा उन्हें 60 हजार रुपये का भत्ता स्टाफ की सैलरी, स्टेशनरी और अन्य खर्च के लिए मिलता है.

बिजली-पानी-टेलीफोन कॉल की सुविधा भी मुफ्त

एक सांसद को और भी कई सुविधाएं फ्री मिलती है. रवि किशन को हर साल 50,000 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है. इसके अलावा हर साल 40 लाख लीटर पानी भी मुफ्त मिलता है. इसके अलावा एक्टर को सालाना डेढ़ लाख तक मुफ्त टेलीफोन की सुविधा और हाईस्पीड इंटरनेट भी दिया जाता है. 

पर डे 2 हजार रुपये, मुफ्त आवास भी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

रवि को हर दिन के खर्च के लिए अलग से 2 हजार रुपये की सुविधा भी मिलती है. वहीं सांसदों को सरकार की तरफ से मुफ्त घर भी मिलता है. अगर वे सरकारी बंगले में नहीं रहना चाहते है तो बदले में हर माह 2 लाख रुपये होम अलाउंस के ले सकते हैं. इसके अलावा सांसदों का मेडिकल खर्च भी सरकार ही उठाती है. 

36 करोड़ रुपये है रवि की नेटवर्थ

रवि किशन एक लग्जरी लाइफ जीते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल 36 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्ति शामिल है. एक्टर के पास मुंबई, जौनपुर और गोरखपुर में कुल 11 बंगले है. वहीं उनके कार कलेक्शन में स्ट्रीट बॉब, मर्सिडीज बेंज, जैगुआर, इनोवा और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां शामिल है.

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Box Office: रिलीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में छाई कल्कि, ओपनिंग डे के लिए बिके 5 हजार टिकट, कमा लिए लाखों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निरहुआ की फिल्म 'पटना से पाकिस्तान 2' का धांसू टीजर, कैदी के किरदार में दिखे
निरहुआ की फिल्म 'पटना से पाकिस्तान 2' का धांसू टीजर, कैदी के किरदार में दिखे
'राते दिया बुताके' सॉन्ग: पवन सिंह के इस सुपरहिट गाने के आगे बॉलीवुड भी फेल, मिले 104 मिलियन व्यूज
'राते दिया बुताके' सॉन्ग: पवन सिंह के इस सुपरहिट गाने के आगे बॉलीवुड भी फेल, मिले 104 मिलियन व्यूज
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget