एक्सप्लोरर

छठी मईया की भक्ति में डूबी प्रियंका सिंह की आवाज, माही श्रीवास्तव का दिखा खास अंदाज

रत्नाकर कुमार के नए छठ गीत में प्रियंका सिंह की सुरीली आवाज और माही श्रीवास्तव का अभिनय देखने को मिलेगा. गीत में छठी मईया की भक्ति, परिवार की खुशहाली और छठ पर्व की परंपराओं को दिखाया गया है.

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच भोजपुरी संगीत जगत में भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नया गीत 'छठी मईया बिनती हमार' रिलीज हो गया है. म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज इस गीत को मशहूर गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने अपने भावपूर्ण अभिनय से गीत को जीवंत बनाया है. इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं.

'छठी मईया बिनती हमार' में छठ व्रत की पवित्रता, सूर्य देव की उपासना और छठी मईया के प्रति अटूट विश्वास को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है. गीत में एक भक्त अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र, घर में खुशहाली और जीवन में सुख-शांति के लिए छठी मईया से विनती करता नजर आता है. घाट पर अर्घ्य देने की तैयारी, व्रतियों की आस्था और छठ के पारंपरिक रीति-रिवाज गीत के भाव को और गहरा बनाते हैं.

छठ की भक्ति में डूबा गीत

इस मौके पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, 'छठ महापर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है. यह ऐसा पर्व है, जिसमें लोग पूरे परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए छठी मईया और भगवान सूर्य की आराधना करते हैं. हमारी कोशिश रही है कि इस गीत के माध्यम से छठ की पवित्रता और भक्तों की सच्ची भावनाओं को संगीत के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाए. उम्मीद है कि यह गीत हर घर और छठ घाट तक पहुंचेगा और श्रोताओं को छठी मईया की भक्ति से जोड़ने का काम करेगा.'

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा, 'छठी मईया का यह गीत मेरे लिए सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि आस्था और भावनाओं से जुड़ा अनुभव है. छठ पर्व में व्रत करने वाली महिलाओं की श्रद्धा, उनका समर्पण और परिवार के लिए उनकी प्रार्थना मन को छू जाती है. इस गीत की शूटिंग के दौरान मैंने कोशिश की कि अपने अभिनय के माध्यम से एक छठ व्रती की भावनाओं और मां के प्रति उसकी भक्ति को सच्चाई के साथ पर्दे पर उतार सकूं.'

प्रियंका सिंह ने कही ये बात

वहीं गायिका प्रियंका सिंह ने कहा, 'छठी मईया के गीत गाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. छठ पर्व से हर भोजपुरी परिवार की गहरी भावनाएं जुड़ी हुई हैं. इस गीत को गाते समय मैंने महसूस किया कि इसमें एक बेटी, एक मां और एक भक्त की प्रार्थना समाई हुई है. मेरी कामना है कि छठी मईया सभी के परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखें और श्रोताओं को मेरी आवाज में यह भजन पसंद आए.'

इन कलाकारों ने तैयार किया गीत

गीत के संगीतकार आर्या शर्मा और सोनू शर्मा हैं, जबकि इसके बोल सोनू शर्मा ने लिखे हैं. संगीत संयोजन सत्यम सिंह ने किया है. वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है. डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता और डीआई रोहित सिंह हैं. प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है.

छठ पर्व के अवसर पर रिलीज हुआ यह गीत भोजपुरी लोक संस्कृति और भक्ति संगीत की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है. 'छठी मईया बिनती हमार' अब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'निर्जला नहीं, कॉफी पी..' रवि किशन ने पत्नी के लिए रखा करवा चौथ का व्रत
'निर्जला नहीं, कॉफी पी..' रवि किशन ने पत्नी के लिए रखा करवा चौथ का व्रत
आम्रपाली दुबे की ‘रोजा’ का ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेने वाली है कहानी
आम्रपाली दुबे की ‘रोजा’ का ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेने वाली है कहानी
पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को कहा, 'बाबू', स्मृति सिन्हा बोलीं- 'भोजपुरी में भी रावण हैं...'
पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को कहा, 'बाबू', स्मृति सिन्हा बोलीं- 'भोजपुरी में भी रावण हैं...'
'बाबू'-'बच्चा' बोलकर पब्लिक में मांगी माफी, अक्षरा सिंह संग दोबारा काम करेंगे पवन सिंह, किया कंफर्म
'बाबू'-'बच्चा' बोलकर पब्लिक में मांगी माफी, अक्षरा सिंह संग दोबारा काम करेंगे पवन सिंह, किया कंफर्म
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget