एक्सप्लोरर

पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को कहा, 'बाबू', स्मृति सिन्हा बोलीं- 'भोजपुरी में भी रावण हैं...'

पवन सिंह एक बार फिर से पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपनी एक्स और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को बाबू कहा. इसके बाद उन पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने निशाना साधा.

भोजपुरी सिनेमा में पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ से भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं. उनका अपनी पत्नी ज्योति सिंह से पहले ही कानूनी विवाद चल रहा है, इसी बीच उन्होंने अपनी एक्स और मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के लिए प्यार दिखाया है. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अक्षरा को अपना बाबू और बेटा कहा. अब पवन के बयान पर एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा भड़क गईं और उन्होंने पवन को जमकर खरी-खोटी सुना दी.

पत्नी को सताओ, प्रेमिका को सहलाओ

स्मृति सिन्हा ने पवन सिंह के अक्षरा सिंह पर दिए गए बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए पवन पर जमकर निशाना साधा है. एक्ट्रेस ने सोमवार को शेयर किए गए इंस्टाग्राम वीडियो में बिना किसी का नाम लिए कहा, 'पत्नी को सताओ, प्रेमिका को सहलाओ और भोजपुरी के शेर कहलाओ. वाह रे पावर. कल ही दशहरा है और आप सभी को पता है कि दशहरा क्यों मनाया जाता है? प्रभु श्री राम ने रावण का वध किया था. उस रावण का जिसने अपनी पत्नी के होते हुए पराई औरतों पर गलत नजर रखी थी और न सिर्फ नजर रखी थी, उसने माता सीता का हरण किया था.'

भोजपुरी इंडस्ट्री में भी रावण है

स्मृति ने आगे कहा, 'हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री में भी है ना रावण. जो अपनी पत्नी के होते हुए सरेआम पराई लड़कियों का नाम ले रहे हैं, खुले मंच से ले रहे हैं, पूरी पब्लिक के बीच में ले रहे हैं. मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करूंगी कि आप लोगों के आस-पास या आप लोगों के घर में, आप लोगों के अंदर जो भी रावण है, उससे लड़ने की शक्ति मां दुर्गा आपको जरूर दें और आप भी रावण को हराकर उसका वध करके सत्य की स्थापना करें.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Smrity Sinha (@smritysinha_official)

मंच पर जाकर किसी को भी छेड़ देते हैं

स्मृति सिन्हा आगे पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहती हैं, 'नवरात्रि के इवेंट्स में ज्यादातर लोगों को देवी गीत गाने के लिए बुलाया जाता है, लेकिन कुछ लोग हैं जो निजी फायदे के लिए उस मंच का इस्तेमाल करते हैं. और बहुत बार ऐसा हुआ है कि मंच पर जाकर कुछ भी बोल देना, किसी को भी छेड़ देना. आम बात है उनके लिए. समझ में आई बात कि समझाऊं.'

पवन की पत्नी ज्योति सिंह ने भी कसा था तंज

इससे पहले पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी पवन सिंह पर बिना नाम लिए निशाना साधा था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा था, 'वाह रे राजपूताना स्वामभिमान.' वहीं कैप्शन में ज्योति ने हंसने वाला इमोजी एड किया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)

पवन सिंह ने अक्षरा और उनके पैरेंट्स पर क्या कहा?

पवन सिंह हाल ही में मुंगेर के कल्याणपुर में एक दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने मंच से कहा, 'अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है. उनके पिता जी हमारे भैया है. उनकी माता जी हमारी भाभी है. अक्षरा के माता-पिता को मेरे कारण अगर बुरा महसूस हुआ है, अगर गलत लगा है तो मैं उनसे माफी मांगता हूं, उन्हें प्रणाम करता हूं.'

क्या फिर साथ काम करेंगे अक्षरा सिंह और पवन सिंह?

पवन ने इवेंट में आगे कहा, 'आपमें से कौन-कौन चाहता है कि अक्षरा सिंह और मेरी जोड़ी फिर से एक साथ आ जाए?' पवन के इस सवाल पर बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपने हाथ खड़े किए और तालियां बजाई. इसके अलावा इवेंट में वो अक्षरा के देवी गीतों पर भी परफॉर्म करते हुए नजर आए.

कई साल रिलेशन में रहे पवन और अक्षरा

पवन सिंह और अक्षरा ने एक दूसरे को कथित तौर पर कई सालों तक डेट किया था. साथ काम करने के दौरान दोनों का प्यार काफी परवान चढ़ा. हालांकि 2018 में पवन ने ज्योति सिंह से शादी करके सभी को हैरान कर दिया था. पवन के इस कदम ने अक्षरा को गहरा झटका दिया. पवन के खिलाफ कई इंटरव्यूज में अक्षरा धोखा देने जैसे गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. दूसरी ओर पवन और ज्योति के बीच भी रिश्ते ठीक नहीं है. लंबे वक्त से दोनों का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. इस मामले में अगली सुनवाई 12 नवंबर 2026 को होगी.

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget