एक्सप्लोरर

17 वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में सांसद निरहुआ-चिंटू को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, यहां देखें फुल लिस्ट

Bhojpuri Scene Award 2022: बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आम्रपाली दुबे को फिल्म 'लागल रहा बताशा' के लिए दिया गया. तो एक्टर देव सिंह को फिल्म बेस्ट नेगेटिव एक्टर का अवॉर्ड मिला है.

Bhojpuri Scene Award 2022: प्रसिद्ध फिल्म ट्रेडिंग और आईटी कंपनी आई ईव एरा व अशोक प्रसाद अभिषेक के द्वारा प्रस्तुत और ए बी 5 मल्टीमीडिया द्वारा आयोजित 17वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 रंगारंग कार्यक्रम के बीच मुंबई के अथरवा कॉलेज में संपन्न हो गया. विगत 17 सालों से विनोद गुप्ता द्वारा आयोजित हो रहे भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे पुराने, सबसे प्रतिष्ठित एवं सबसे विश्वसनीय जूरी बेस्ट इस अवार्ड समारोह में जहां 17 वीं लोकसभा में आजमगढ़ से सांसद बने दिनेश लाल यादव निरहुआ को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, वहीं इस समारोह में प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे, अभय सिन्हा, देव सिंह, प्रमोद शास्त्री, रजनीश मिश्रा जैसे दिग्गजों के काम को भी सराहा गया. 

दिनेश लाल यादव निरहुआ को यह अवॉर्ड 2019 में आई उनकी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान के लिए मिला है. सबों के दिलों पर राज करने वाले प्रदीप पांडेय चिंटू ने इस अवॉर्ड के साथ हैट्रिक लगा दी. अयोध्या भोजपुरी सिने अवॉर्ड  और झारखंड इन्टरनेशनल फिल्म अवॉर्ड के बाद भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में भी वे बेस्ट एक्टर चुने गए और उन्हें साल 2020 -21  में आई उनकी फिल्म ‘यह कहानी है लैला मजनू की’ के लिए यह अवॉर्ड मिला. वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे को 2020 में आई उनकी फिल्म लागल रहा बताशा के लिए दिया गया, तो अपनी वर्सेटाइल एक्टर देव सिंह को  फिल्म कसम पैदा करने वाले की 2 के लिए बेस्ट नेगेटिव एक्टर का अवॉर्ड दिया गया.


17 वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में सांसद निरहुआ-चिंटू को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, यहां देखें फुल लिस्ट

इसके अलावा 2019 में छलिया के लिए प्रमोद शास्त्री को और 2020 -21  में दुल्हन वही जो पिया मन भाए के लिए रजनीश मिश्रा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला. निर्माता अभय सिन्हा की को ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाए’ के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि रत्नाकर कुमार को बाबुल के लिए बेस्ट फिल्म सोशल इशू का अवॉर्ड मिला. 


17 वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में सांसद निरहुआ-चिंटू को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, यहां देखें फुल लिस्ट

मालूम हो कि इस बार भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में दो साल यानी 2019 और 2020 -21  में आई फिल्मों को शामिल किया गया, क्योंकि वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से एक साल इस आयोजन को आगे बढ़ा दिया गया था, लेकिन इस बार जब यह आयोजित किया गया, तब इसमें खूब उत्साह और उमंग देखने को मिला. इस दौरान एक से बढ़ कर एक भोजपुरी और बॉलीवुड गानों पर सितारों के थिरकते पांव ने भोजपुरी सिने अवॉर्ड को हसीन और यादगार बना दिया. इन सब के बीच साल 2019  और 2020 -21  की फिल्मों और कलाकारों के साथ अन्य लोगों को सम्मानित भी किया गया.


17 वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में सांसद निरहुआ-चिंटू को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, यहां देखें फुल लिस्ट

17 वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड, 21 जनवरी मुंबई
  
1.बिटिया छठी माई के
बेस्ट फिल्म - दीपक शाह
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - धनंजय मिश्रा
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल - अमित शुक्ला
बेस्ट लिरिक्स - प्यारे लाल यादव

2.छलिया
बेस्ट डायरेक्टर - प्रमोद शास्त्री
बेस्ट एडिटर - गुल मोहम्मद अंसारी
बेस्ट जूरी मेंशन अवार्ड - गौतम सिंह
बेस्ट सिंगर फीमेल - प्रियंका सिंह

3.लागल रहा बताशा
बेस्ट स्टोरी - मनोज सिंह टाइगर
बेस्ट एक्टर फीमेल - आम्रपाली दुबे
बेस्ट फिल्म सोशल इश्यू - संजय कुशवाहा

4.जय हिंद
बेस्ट कोरियोग्राफर - संजय कोर्वे
बेस्ट सिंगर मेल - पवन सिंह
बेस्ट स्क्रीनप्ले - फिरोज खान और राकेश त्रिपाठी
बेस्ट पब्लिसिटी डिजाइन - नरसू

5. शेर ए हिंदुस्तानी
बेस्ट एक्टर मेल - दिनेश लाल यादव निरहुआ
बेस्ट डायलॉग - मनोज नारायण

6. काजल
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल - माया यादव
बेस्ट डेब्यू मेल - हर्षित मूर्ति

7. राज तिलक
बेस्ट नेगेटिव एक्टर - संजय पांडेय
बेस्ट एक्शन डायरेक्टर-  हीरा यादव
बेस्ट कॉमेडी - आनंद मोहन


17 वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में सांसद निरहुआ-चिंटू को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, यहां देखें फुल लिस्ट

8. लल्लू की लैला
बेस्ट ऑडियो ग्राफर - कृष्णा कुमार विश्वकर्मा
बेस्ट आर्ट डायरेक्शन - मनीष शिरके और नजीर शेख
बेस्ट सिनेमैटोग्राफर - आर आर प्रिंस

9. बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस - काजल यादव
10. बेस्ट पॉपुलर एक्टर - यश कुमार
11. बेस्ट पॉपुलर फिल्म - अभय सिन्हा (दुल्हिन वही जो पिया मन भाए)

भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड 2020 -21

1.बाबुल
बेस्ट फिल्म सोशल इश्यू -रत्नाकर कुमार
बेस्ट सिनेमैटोग्राफर -जगमिंदर सिंह हुंदल
बेस्ट स्टोरी -अवधेश मिश्रा
बेस्ट जूरी मेंशन अवार्ड -रत्नाकर कुमार

2. यह कहानी है लैला मजनू की
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर -राजकुमार आर पांडेय और प्रमोद गुप्ता
बेस्ट लिरिक्स -स्व. श्याम देहाती
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल -शैलेंद्र श्रीवास्तव
बेस्ट एक्टर -प्रदीप पांडेय चिंटू

3. दुल्हन वही जो पिया मन भाए
बेस्ट डायरेक्टर - रजनीश मिश्रा
बेस्ट एक्टर फीमेल - काजल राघवानी
बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर फीमेल -मधु शर्मा
बेस्ट फिल्म - अभय सिन्हा

4. मेहंदी लगा के रखना 3
बेस्ट सिंगर मेल - खेसारी लाल यादव
बेस्ट कोरियोग्राफर - रिकी गुप्ता
बेस्ट डेब्यु फीमेल - सहर अफशा 
 
5. प्यार तो होना ही था
बेस्ट कॉमेडी - समर्थ चतुर्वेदी
बेस्ट डायलॉग - एसके चौहान

6. पवन पुत्र
बेस्ट कॉमेडी - गुरजंट सिंह
बेस्ट आर्ट डायरेक्शन - शेरा

7. लिट्टी चोखा
बेस्ट स्पेशल सॉन्ग -सभा खान
बेस्ट सिंगर फीमेल - स्वाति शर्मा

8.  घातक
बेस्ट एक्शन डायरेक्टर - टीनू वर्मा

9. कसम पैदा करने वाले की 2
बेस्ट नेगेटिव एक्टर - देव सिंह 

10. लाल इश्क
बेस्ट पब्लिसिटी डिजाइन - ग्लोबल डिस्क अजय शाह

11. मेरा वतन

बेस्ट स्क्रीनप्ले -इश्तियाक शेख बंटी

12. बेस्ट पॉपुलर फिल्म बॉस
13. बेस्ट पॉपुलर एक्टर अरविंद अकेला कल्लू
14. बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी से पहले Dipika Kakar ने झेला मिसकैरेज का दर्द, हेल्थ पर पड़ा था बुरा असर, अब बोलीं- 'इसलिए हम डरे हुए थे'

अमित भाटिया 15 साल से भी ज्यादा वक्त से मीडिया में काम कर रहे हैं. एबीपी न्यूज डिजिटल में एंटरटेनमेंट वीडियो को लीड करते हैं. बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इंटरव्यू करते हैं. साथ ही फिल्मों के रिव्यू भी देते हैं. इनका शो बॉलीवुड किस्से भी काफी पॉपुलर है. टीवी में भी इनका एंटरटेनमेंट और प्रोग्रामिंग के शोज में लंबा अनुभव रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज्म का कोर्स किया. साल 2007 में उन्होंने स्टार न्यूज से करियर की शुरुआत की थी. करीब 3 साल टीवी टुडे नेटवर्क में भी काम कर चुके हैं. पढ़ने और घूमने के शौकीन हैं. नए लोगों से मिलना जुलना, नई नई जगहें देखना पसंद है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अपनी पोस्ट्स और वीडियो के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी को दिया जा सकता है नोबेल पुरस्कार, कमेटी ने कर दिया बड़ा खुलासा कहा- 'मेडल दे सकते हैं, लेकिन...'
किसी को दिया जा सकता है नोबेल पुरस्कार, कमेटी ने कर दिया बड़ा खुलासा कहा- 'मेडल दे सकते हैं, लेकिन...'
ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
Anupama Spoiler: अनुपमा हो जाएगी पागल, पराग से सालों पुराना बदला लेगी रजनी
अनुपमा हो जाएगी पागल, पराग को बर्बाद कर देगी रजनी
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां

वीडियोज

Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results : नतीजों से पहले EXIT POLL के नतीजों ने चौंकाया
Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी को दिया जा सकता है नोबेल पुरस्कार, कमेटी ने कर दिया बड़ा खुलासा कहा- 'मेडल दे सकते हैं, लेकिन...'
किसी को दिया जा सकता है नोबेल पुरस्कार, कमेटी ने कर दिया बड़ा खुलासा कहा- 'मेडल दे सकते हैं, लेकिन...'
ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
Anupama Spoiler: अनुपमा हो जाएगी पागल, पराग से सालों पुराना बदला लेगी रजनी
अनुपमा हो जाएगी पागल, पराग को बर्बाद कर देगी रजनी
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां
खेती की जमीन का कैसे होता है बंटवारा, बेटियों को कैसे मिलता है हिस्सा?
खेती की जमीन का कैसे होता है बंटवारा, बेटियों को कैसे मिलता है हिस्सा?
भारत या ईरान, स्वाद, रंग और खुशबू की कसौटी पर कहां का केसर नंबर वन?
भारत या ईरान, स्वाद, रंग और खुशबू की कसौटी पर कहां का केसर नंबर वन?
6 फुट का 'काला कोबरा' पकड़कर ढींगें हांक रहे थे काका, तीन बार डंसा और हो गई मौत; वीडियो वायरल
6 फुट का 'काला कोबरा' पकड़कर ढींगें हांक रहे थे काका, तीन बार डंसा और हो गई मौत; वीडियो वायरल
JEE ही नहीं ये एग्जाम भी खोलते है B.Tech करने का दरवाजा, चेक कर लें लिस्ट
JEE ही नहीं ये एग्जाम भी खोलते है B.Tech करने का दरवाजा, चेक कर लें लिस्ट
Embed widget