एक्सप्लोरर

रानी चटर्जी का नया अंदाज, 'होंठो पे बस तेरा नाम है' गाने पर लूटी महफिल

Rani Chatterjee Shares Video: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ये दिल्लगी फिल्म के गाने पर अपने शानदार एक्सप्रेशन के साथ रील बनाती नजर आ रही हैं.

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा रानी चटर्जी हमेशा से ही अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं. वह चाहे कहीं भी चली जाएं, लेकिन अपने फैंस को अपडेट देने से पीछे नहीं हटती हैं. वहीं, उन्होंने सोशल मीडाया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वो शानदार एक्सप्रेशन के साथ रील बनाती नजर आ रही हैं. 

रानी चटर्जी ने शेयर किया वीडियो

अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह फिल्म 'ये दिल्लगी' के गाने 'होंठों पे बस तेरा नाम है' पर शानदार एक्सप्रेशन के साथ रील बनाती नजर आ रही हैं. ब्लू कलर की ड्रेस के साथ रानी ने पार्टी टाइप मेकअप कर रखा था. कानों में बड़े-बड़े इयररिंग्स और हाथों में गोल्ड की रिंग. वहीं, लुक और आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने बालों को कर्ल किया है. अभिनेत्री के वीडियो से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं, कि वह किसी शो या पार्टी में गई हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

कैप्शन में लिखा, "होंठों पे बस तेरा नाम है"

रानी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "होंठों पे बस तेरा नाम है." रानी का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वे उन्हें हार्ट और कई तरह के इमोजी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "लवली परफॉर्मेंस," दूसरे यूजर ने लिखा, "आपके एक्सप्रेशन बहुत बेहतरीन हैं."

गाना 'होंठो पे बस तेरा नाम है' 

बता दें, गाना 'होंठो पे बस तेरा नाम है' साल 1994 में आई फिल्म 'ये दिल्लगी' का है, जिसे कुमार सानू और लता मंगेशकर ने मिलकर गाया है, और दिलीप सेन-समीर सेन ने इसे संगीतबद्ध किया है. वहीं, इसके लिरिक्स समीर ने दिए हैं.

फिल्म 'ये दिल्लगी' 

1994 में रिलीज हुई फिल्म 'ये दिल्लगी' को 1.6 करोड़ के छोटे बजट में बनाया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने 10 करोड़ की कमाई की थी. ये फिल्म 1954 की हॉलीवुड फिल्म 'सबरीना' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक थी. इसकी कामयाबी के बाद इसे तमिल भाषा में 'प्रिया ओ प्रिया' नाम से बनाया गया था. वहीं, फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में हुई थी और इसका गाना 'ओले-ओले' जबरदस्त हिट रहा था, जिसे सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' में रीक्रिएट किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget