एक्सप्लोरर

मोनालिसा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट

Monalisa Father Passed Away: एक्ट्रेस मोनालिसा इस वक्त दर्द से गुजर रही हैं. एक्ट्रेस के पिता नहीं रहे. ये जानकारी खुद मोनालिसा ने ही कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी है.

भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा पर दुखों का पहाड़ टूटा है. दरअसल एक्ट्रेस के सिर से पिता का साया उठ गया है. उन्होंने अपने पिता के निधन की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है. एक्ट्रेस ने पिता की कई सारी तस्वीरें शेयर की और उसके साथ एक भावुक नोट भी लिखा. जिसे पढ़कर एक्ट्रेस के फैंस भी इमोशनल हो गए हैं.

मोनालिसा के पिता का हुआ निधन

मोनालिसा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में से कुछ में एक्ट्रेस अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में एक भावुक नोट लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा कि, 'मेरे प्यारे बाबा, आप सबसे मजबूत और खुशमिजाज थे. कल आप हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए. आपकी आंखों में आखिरी पल तक भी जिंदगी थी. मैं केवल हमारी खुशी की यादें संजोना चाहती हूं, क्योंकि आप हमेशा मस्ती, नाच, खाना और पार्टी करना पसंद करते थे.’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि, ‘अब मुझे आपके जन्मदिन की शुभकामनाएं, किराने का सामान, खाने का ऑर्डर या मोबाइल रिचार्ज नहीं मिलेगा. ये कमी हमेशा खलेगी. मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी.. मुझे पता है कि आप मुझे रोते हुए नहीं देखना चाहेंगे। शांति से आराम करें, बाबा। आपकी मुन्नी..' एक्ट्रेस की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. जिसपर उनके फैंस उन्हें हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

इस शो में नजर आई थीं एक्ट्रेस

बता दें कि मोनालिसा ने अपने एक्टिंग करियर का सफऱ भोजपुरी सिनेमा से शुरू किया था. उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है. मोनालिसा ने 'बिग बॉस 10' से घर-घर में पहचान बना ली थी. एक्ट्रेस 'नजर' और 'नमक इश्क का' जैसे हिट टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा हाल ही में वो वेब सीरीज 'जुड़वा जाल' में भी दिखाई दी थीं.

ये भी पढ़ें - 

Celebs Spotted: ‘राम’ बनकर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे रणबीर कपूर, तो बेस्टी मौनी संग डिनर डेट पर पहुंचीं दिशा पटानी

 

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेहरबान' के ट्रेलर में छाए खेसारी लाल यादव, परिवार और सम्मान के लिए लड़ी लड़ाई, फैंस बोले- 'ये है असली धमाका'
'मेहरबान' के ट्रेलर में छाए खेसारी लाल यादव, परिवार और सम्मान के लिए लड़ी लड़ाई, फैंस बोले- 'ये है असली धमाका'
खेसारी लाल और अंजना सिंह के बीच क्यों शुरू हुआ विवाद? जानिए पूरी टाइम लाइन 2 दिन में क्या-क्या हुआ
खेसारी लाल और अंजना सिंह के बीच क्यों शुरू हुआ विवाद? जानिए पूरी टाइम लाइन 2 दिन में क्या-क्या हुआ
पर्सनैलिटी राइट्स प्रोटेक्शन मामले में रवि किशन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कंटेंट हटाने के लिए दिया अल्टीमेटम
पर्सनैलिटी राइट्स प्रोटेक्शन मामले में रवि किशन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कंटेंट हटाने के लिए दिया अल्टीमेटम
Ravi Kishan Shares: बेटी रिवा के बर्थडे पर रवि किशन का खास पोस्ट, कहा- मुझे तुम पर गर्व है
बेटी रिवा के बर्थडे पर रवि किशन का खास पोस्ट, कहा- मुझे तुम पर गर्व है

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget