एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क से लौटते ही सेल्फ-आइसोलेट हुए अनुपम खेर, फैंस के बीच शेयर किया वीडियो

मुंबई में टेलीविजन के साथ साथ फिल्मों की शूटिंग को रोक दिया गया है. कोरोना से बचाव के लिए कई फिल्मी हस्तियों को खुद को आइसोलेशन में रखा हुआ है.

भारत में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद कई राज्यों ने स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर को बंद कर दिया है. आज सुबह 7 बजे से जनता कर्फ्यू की मुहीम प्रधानमंत्री मोदी ने चलाई है, जिसका पूरे देश में समर्थन किया जा रहा है. लोगों को सुबह 7 बजे से रात को 9 बजे तक घर में ही रहने की रिक्वेस्ट की गई है, जिसका लोग पालन करते भी नजर आ रहे हैं.

सरकार लगातार इस महामारी के लिए जागरूकता अभियान चला रही है. वहीं मुंबई में टेलीविजन के साथ साथ फिल्मों की शूटिंग को रोक दिया गया है. कोरोना से बचाव के लिए कई फिल्मी हस्तियों को खुद को आइसोलेशन में रखा हुआ है.

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर जो शनिवार को न्यूयॉर्क से भारत वापस आए हैं, उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "चार महीने के बाद आखिरकार न्यूयॉर्क से मुंबई आया. यह देखकर खुशी हुई कि कितनी सख्ती, लेकिन विनम्रता के साथ हमारे अधिकारी कोरोना से निपट रहे हैं। संकट से कैसे निपटना चाहिए, भारत सच में एक उदाहरण पेश कर रहा है. लोगों और अधिकारियों पर गर्व है."

इसके साथ ही खेर ने मुंबई हवाईअड्डे का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अधिकारी किस तरह एहतियात बरतते हुए जांच कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अब भारत में कुल 315 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. शुक्रवार शाम तक भारत में कुल 236 कोरोना के मरीज थे लेकिन अगले ही दिन यानी शनिवार को यह बढ़कर 315 हो गए.

इन 315 कोरोना मरीजों में 39 विदेशी मूल के नागरिक हैं. राहत की बात ये है कि इसमें 23 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं इस वायरस से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. ये बीमारी भारत के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुकी है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं जहां 63 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं.

वहीं केरल में 40, उत्तर प्रदेश में 24, दिल्ली में 26, तेलंगाना में 21, राजस्थान में 17, हरियाणा में 17, पंजाब में 13 और कर्नाटक में 15 मामले सामने आए है. वहीं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो पुडुचेरी में 1, लद्दाख में 13, जम्मू कश्मीर में 4 और चंडीगढ़ में 1 मामला सामने आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
August South Theatre Release: 'टॉक्सिक' से 'विश्वनाथ एंड सन्स' तक, अगस्त में थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की ये 12 फिल्में
'टॉक्सिक' से 'विश्वनाथ एंड सन्स' तक, अगस्त में थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की ये 12 फिल्में
'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन
'हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेहतर है', भूमि पेडनेकर के बयान पर नेहा भसीन का तीखा रिएक्शन
149 मिलियन व्यूज वाली अनुपम खेर की रील का आइडिया किसका था? प्रवीण डबास ने किया खुलासा
अनुपम खेर की वायरल रील का आइडिया किसका था? प्रवीण डबास ने खोला राज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget