एक्सप्लोरर

सत्य साईं की भूमिका में दिखेंगे अनूप जलोटा, कहा- 12 साल की उम्र में उनसे मिला था

सत्य साईं बाबा की जिंदगी पर आधारित यह बायोग्राफी 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जानिए इस फिल्म के बारे में

मुंबई: गायक और रियलिटी शो 'बिग बॉस' के पूर्व प्रतिभागी अनूप जलोटा का कहना है कि वह आगामी फिल्म 'सत्य साईं बाबा' में शीर्षक भूमिका के लिए चुने जाने में सफल रहे हैं, क्योंकि वह इस दिवंगत आध्यात्मिक गुरु से भली-भांति परिचित हैं.

उन्होंने आईएएनएस को बताया, "मैं 55 साल पहले पहली बार सत्य साईं बाबा से मिला था. लखनऊ में मेरी जब उनसे मुलाकात हुई थी, उस वक्त मैं सिर्फ 12 साल का था. उस दौरान उन्होंने मेरे और मेरे पिता के भजनों को सुना और हमें आशीर्वाद दिया. तब से मैं बाबा के संपर्क में रहने लगा. उनसे मिलने के लिए मैं कई बार पुट्टपर्थी में उनके आश्रम भी गया. मैं मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू और ऊटी में भी उनसे मिला. मुझे लगता है कि मैं इस किरदार के साथ न्याय करने में सक्षम रहा हूं, क्योंकि मैं उन्हें अच्छे से जानता हूं. मैं उनके अनुयायियों में से एक है इसलिए मैं जानता हूं कि वह कैसे बैठते हैं, चलते हैं, बोलते हैं, किस तरह से अपने अनुयायियों से बात करते हैं क्योंकि मैं उन्हें सालों से यह सब करते हुए देखा हूं."

गायक ने आगे कहा, जब कभी वह मुझसे मिलते थे, "मुझे छोटे बाबा कहकर बुलाया करते थे. मैंने उनसे पूछा था कि वह मुझे इस नाम से क्यों बुलाया करते हैं, तो उन्होंने कहा था कि एक दिन तुम्हें इस बात का एहसास होगा. अब मुझे समझ में आता है कि वह मुझे छोटे बाबा क्यों कहते थे, क्योंकि शायद मेरी किस्मत में पर्दे पर उनके किरदार को निभाना लिखा था."

सत्य साईं बाबा की जिंदगी पर आधारित यह बायोग्राफी 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू और मराठी में जारी किया जाएगा.

विक्की रनौत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, साधिका रंधावा, गोविंद नामदेव, अरुण बक्शी, सुधीर दलवी और मुस्कान खान जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 14: शो से बाहर हुईं जैस्मिन भसीन, तो इमोशनल हो गए सलमान खान, देखें वीडियो Drugs Case में दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर और बहन गिरफ्तार, गांजा बरामद ट्विटर पर Taapsee Pannu और Kangana Ranaut का आमना सामना, कंगना के तंज पर बिना नाम लिए दे दिया करारा जवाब  लोग क्यों बुलाने लगे Khesari Lal Yadav ? भोजपुरी सुपरस्टार ने The Kapil Sharma Show में सुनाया नाम से जुड़ा किस्सा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget