एक्सप्लोरर

Video: अंकिता लोखंडे ने शेयर किया सुशांत संग वैकेशन का वीडियो, बोलीं- काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो शेयर कर बेहद इमोशनल कविता लिखी है.इन ट्वीट्स को देखने के बाद साफ है कि अंकिता सुशांत को कितना याद कर रही हैं.

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठा रही हैं. ऐसे में अंकिता सोशल मीडिया पर भी बखूबी एक्टिव हैं. अब एक बार फिर से अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो शेयर कर बेहद इमोशनल कविता लिखी है. अंकिता के इन ट्वीट्स को देखने के बाद साफ है कि अंकिता सुशांत को कितना याद कर रही हैं और सुशांत के गुजरने के बाद खुद को संभालने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं.

सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सिलेसिलेवार ट्वीट्स में सुशांत के लिए इमोशनल शायरी लिखी है. वहीं अंकिता ने सुशांत का जो वीडियो शेयर किया है उसमें सुशांत पैराग्लाइडिंग करते दिखाई दे रहे हैं.

इसे शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा, "काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे, या फिर काश तू जुड़ा रहता उन सब से जो तुझे तेरी जड़ों से जोड़े रखते थे."

उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, "यूं तो शायद इतना तुझे याद ना करते हम यार, क्यूंकि तू मसरूफ था, खुश दिखता था खुद की चुनी हुई नयी दिलचस्प गलियों मे, हम भी तेरे यार खुश थे. तुझे ऊंचा उड़ता देख कर. इस तरह तुझे खो देने का इल्म होता अगर, तो तुझे ये उड़ान भरने ही ना देते हम यार. क्यूंकि जब तू यहाँ ज़मीन पर था हम यारों के साथ, हंसते थे हम, गाते भी थे, किस्से एक दूसरे को सुनाते भी थे."

अंकिता यहीं नहीं रूकी, बल्कि इसे आगे उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, "क्या हुआ जो ये हंसता हुआ सपनों को यूं जीता हुआ यार मेरा फ़िर कभी ना हंसेगा, ना रोयेगा फिर कभी ना जिएगा बस सोयेगा. उसकी इस नींद को सुकून दे या रब."

अंकिता ने इन सिलसिलेवार ट्वीट्स के आखिरी ट्वीट में लिखा, "इस वीडियो को आदित्य ने रिकॉर्ड किया था. ये हमारी एक साथ बिताई गई वेकेशन की वीडियो है. तुम्हारी आवाज मेरे दिल में छेद कर जाती है."

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे. इसके बाद से सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी देश की टॉप एजेंसिया इस मामले की जांच में जुटी हैं. वहीं अंकिता लोखंडे की बात करें तो अंकिता सुशांत के परिवार के साथ उन्हे न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रही हैं. अंकिता ने सुशांत को लेकर टीवी चैनल्स को इंटरव्यू भी दिए. इसके साथ ही अंकिता सोशल मीडिया पर भी बखूबी एक्टिव रहती हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा ने निक संग शेयर की सेलिब्रेशन की फोटोज
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा ने निक संग शेयर की सेलिब्रेशन की फोटोज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
426 करोड़ कमाकर भी सिर्फ 21% प्रॉफिट ही कमा पाई है 'जेलर 2', जानें 15वें दिन का कलेक्शन
426 करोड़ कमाकर भी सिर्फ 21% प्रॉफिट ही कमा पाई है 'जेलर 2', जानें 15वें दिन का कलेक्शन
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget