एक्सप्लोरर

Angrezi Medium Teaser: इरफान खान ने वीडियो के जरिए दिया बेहद इमोशनल मैसेज, छलक जाएंगे आंसू

'अंग्रेजी मीडियम' का ट्रेलर 13 फरवरी को रिलीज होगा. लेकिन उससे पहले इरफान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इरफान खान ने वीडियो के जरिए बेहद इमोशनल मैसेज फैन्स को दिया है.

इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं. फिल्म का ट्रेलर 13 फरवरी को रिलीज किया जाएगा. ट्रेलर के रिलीज होने से पहले इरफान खान का एक इमोशनल मैसेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने सभी को अंदर से झकझोर कर रख दिया है. वीडियो में इरफान खान ने अपनी आवाज दी है. उनका ये वीडियो कुछ ही घंटों में अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.

वीडियो में 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग की फोटो और इरफान खान का वॉइस ओवर है. जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. इरफान वीडियो में कहते हैं, "हैलो भाइयों बहनों. नमस्कार. मैं इरफान खान. मैं आज आपके साथ हूं..भी और नहीं भी. खैर. ये फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' मेरे लिए बहुत खास है.?"

इरफान खान के इस वीडियो को ऋतिक रोशन और वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इरफान वीडियो में आगे कहते हैं ''यकीन मानिए, मेरी दिली ख्वाहिश थी, इस मूवी को उतने ही प्यार से प्रमोट करूं, जितने प्यार से बनाया है. लेकिन मेरे शरीर के अंदर कुछ अनवांटेड मेहमान बैठे हुए हैं. उनसे वार्तालाप चल रहा है. देखते हैं, किस करवट ऊंट बैठता है. जैसा भी होगा, आपको इत्तला कर दी जाएगी.

कहावत है, When life gives you lemon, you make a lemonade... बोलने में अच्छा लगता है, पर सच में जब जिंदगी आपके हाथ में नींबू थमाती है, तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है. लेकिन आपके पास चॉइस भी क्या है, पॉजिटिव रहने के अलावा. इन हालात में नींबू की शिकंजी बना पाते हैं या नहीं बना पाते हैं, यह आप पर है. हम सबने इस फिल्म को उसी पॉजिटिविटी के साथ बनाया है. मुझे उम्मीद है, यह फिल्म आपको हंसाएगी, सिखाएगी, रुलाएगी, फिर हंसाएगी शायद. ट्रेलर को एन्जॉय करिए..और हां..... मेरा इंतजार करिएगा."

'अंग्रेजी मीडियम' को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में इरफान खान के अलावा करीना कपूर, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़िया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म 20 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:

Kissa E Bollywood : दिल्ली के इस खास इलाके से था रील लाइफ विलेन प्राण का नाता, आज है 100 वीं बर्थ एनिवर्सरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप
एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
4000 करोड़ी 'रामायणम' का लॉस एंजिल्स में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
4000 करोड़ी 'रामायणम' का लॉस एंजिल्स में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget