Amitabh Bachchan ने हॉस्पिटल में लिखा, 'ये चुप्पी और अगले पल की अनिश्चितता..'
अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं. अब उन्होंने अस्पताल से एक ब्लॉग लिखा है.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस वक्त मुंबई के नानावती अस्पताल में एडमिट हैं. ऐसे में डॉक्टर्स उनका पूरा पूरा खयाल रख रहे हैं. वहीं उन्होंने कोविड वार्ड से सामान्य रूप से जीवन से जुड़ी कुछ चीजों को शेयर किए है।
View this post on Instagram
बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "ये चुप्पी और अगले पल की अनिश्चितता, ये जीवन की प्रकृति का एक आश्चर्य है, सभी के लिए कि ये हमारे लिए हर पल, हर दिन सांस लेता हुआ जीवन है. सामान्य दिनों से प्रेरित गतिविधि में, कभी भी आराम से बैठकर कोई विचार नहीं किया.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘लेकिन अब ऐसा नियमित तौर पर किया जाता है, जो उन बेकार घंटों को भरता है, बैठना, सोचना बाहर देखना. इन परिस्थितियों में विचार अधिक गति से दौड़ते हैं और एक ऐसी जीवंतता में जो हमें पहले भी अलग-थलग कर चुके थे . वो हमेशा से थे, लेकिन बस अन्य व्यस्तताओं के कारण उनकी मौजूदगी खामोश रही. फिलहाल वह व्यापार अभी बंद है.’
कुछ ही दिन पहले अमिताभ बच्चन ने कोरोनावायरस से लड़ने के दौरान सेल्फ आइसोलेशन में अपने जीवन, निर्णयों और अपने फैसलों के परिणामों पर पुन: विचार भी किया था और सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बिग बी ने अपने पिता दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन की कुछ पंक्तियों को शेयर किया था और इस बात का जिक्र किया है कि अभी उनके हाथों में वो वक्त मिला है, जिससे वो अपने हर फैसलों पर एक बार फिर से नजर दौड़ा सकते हैं.
अपने पोस्ट की शुरुआत में उन्होंने लिखा है, ‘जिंदगी की हडबडी में, मुझे भला कहां समय मिला, कहीं बैठने का, कुछ देर सोचने का और कि मैंने जो किया, जो मैंने कहा और जो मैंने माना उसमें क्या अच्छा था और क्या बुरा अब मुझे समय मिला है.’

































