एक्सप्लोरर

Alia Ranbir Wedding: इस दिन सात फेरे लेंगे आलिया-रणबीर, एक्ट्रेस के चाचा ने कंफर्म की शादी की डेट

अब तक यह दावा किया जा रहा था कि रणबीर आलिया 15 या फिर 17 अप्रैल को सात फेरे लेंगे. हालांकि, अब अभिनेत्री के चाचा ने शादी की तारीख को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है.

कुछ ही दिनों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पति-पत्नी के रिश्ते में बंधने वाले हैं. पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है. हालांकि, इनकी शादी की तारीख को लेकर अभी तक कयास ही लगाए जा रहे हैं. इस बीच आलिया भट्ट के चाचा ने इन दोनों की शादी की फाइनल डेट का ऐलान किया है.

जी हां, रॉबिन भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की असल तारीख बताई है. रॉबिन भट्ट ने शादी का पूरा शेड्यूल बताते हुए कहा है कि, शादी 14 अप्रैल को होगी. आलिया की मेहंदी सेरेमनी एक दिन पहले यानी 13 अप्रैल को होगी. आलिया के चाचा ने ये भी खुलासा किया कि कपल बांद्रा स्थित आरके हाउस में पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी करेंगे. आरके हाउस का नाम 'वास्तु' है. यहां इस रणबीर का माता पिता यानी ऋषि कपूर और नीतू कपूर की भी शादी हुई थी.

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि यह कपल 15 या फिर 17 अप्रैल को सात फेरे लेगा. हालांकि, अब अभिनेत्री के चाचा ने शादी की तारीख को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए शादी की फाइनल तारीख बता दी है. उन्होंने यह भी बताया कि रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी का निमंत्रण उन्हें मिल चुका है. बता दें कि रॉबिन आलिया के पिता महेश भट्ट के सौतेले भाई हैं.

शादी में शामिल होंगे ये सेलेब्स
कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे शामिल होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर, शाहरुख खान, जोया अख्तर, संजय लीला भंसाली, वरुण धवन, रोहित धवन, अयान मुखर्जी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता समेत कपल का पूरा परिवार शादी में शामिल होने वाला है. कुछ करीबी और दोस्त भी शामिल हो सकते हैं, जिनमें मनीष मल्होत्रा, अनुष्का रंजन और अर्जुन कपूर शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-

कपिल शर्मा ने शेयर किया बर्थडे पार्टी का अनसीन वीडियो, बेटी अनायरा की क्यूटनेस से आपको प्यार हो जाएगा

शिल्पा शिंदे ने ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी बनने से पहले मेकर्स के सामने रखी थी ये डिमांड!

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Release: थलापति विजय की 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, रिलीज डेट भी कंफर्म
थलापति विजय की 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, रिलीज डेट भी कंफर्म
Welcome to the Jungle OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'वेलकम टू द जंगल'? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर ये अपडेट
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'वेलकम टू द जंगल'? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर ये अपडेट
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget