एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार ने सरेआम पत्नी ट्विंकल से हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोले- मेरे पेट पर लात मत मारो

बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर अपनी पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना से माफी मांगी है. अक्षय का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक हैं. अक्षय और ट्विंकल दोनों ही सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं और अपनी बात खुलकर लिखते और बोलते रहते हैं. ऐसे में ट्विंकल अक्षय कुमार के एक ट्वीट से खफा नजर आईं. इसके बाद अक्षय को पत्नी ट्विंकल से माफी मांगनी पड़ी.

दरअसल, अक्षय ने फिल्म 'पैडमैन' के 2 साल पूरे होने के अवसर पर एक ट्वीट किया. अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा, ''फिल्म पैडमैन को 2 साल पूरे हो चुके हैं और मुझे खुशी है कि हम एक ऐसे मुद्दे को उठाने में कामयाब रहे. इस #MenstrualHygieneDay पर मुझे उम्मीद है कि हम गरीबी को समाप्त करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएंगे और मासिक धर्म की वर्जनाओं को तोड़ पाएंगे.''

इस ट्वीट में अक्षय ने 'पैडमैन' की एक्ट्रेस सोनम कपूर और राधिक आप्टे को टैग किया. लेकिन वह फिल्म की प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना को टैग करना भूल गए. फिर क्या था ट्विंकल ये देखकर नाराज हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की.

ट्विंकल खन्ना ने अक्षय के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ''अक्षय कुमार तुम पक्का मेरे अगले प्रोडक्शन का हिस्सा नहीं होगे.''

हालांकि उन्होंने ऐसा मजाकिया अंदाज में कहा. इसके बाद अक्षय कुमार ने ट्विंकल से माफी मांगते हुए लिखा, ''प्लीज़ मेरे पेट पर लात मत मारो. टीम को टैग करना भूल गया. मैं अपनी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर आर बाल्की और जिनके बिना फिल्म नहीं बन पाती, उनसे इस गलती के लिए माफी मांगता हूं.''

बता दें कि देश में कोरोना वायरस की जंग में अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ की राशि दान की थी. अक्षय के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हुई थी.

ये भी पढ़ें:

लॉकडाउन में अर्जुन कपूर ने जीजा आनंद को सुझाए हेयर स्टाइल, जवाब में जीजू ने शेयर की ये सेल्फी कोविड-19 पीड़ितों के लिए अर्जुन कपूर करेंगे चैरिटी शो, OHM Live में नजर आएंगे कई स्टार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

South OTT Release: इस हफ्ते साउथ की 8 फिल्में-सीरीज ओटीटी पर काटेंगी बवाल, एंटरटमेंट की फुल गारंटी!
इस हफ्ते साउथ की 8 फिल्में-सीरीज ओटीटी पर काटेंगी बवाल, चेक करें लिस्ट
असम बाढ़ में फंसी आदिल हुसैन की भांजियां, बोले- हर साल बिगड़ रहे हैं हालात
असम बाढ़ में फंसी आदिल हुसैन की भांजियां, बोले- हर साल बिगड़ रहे हैं हालात
कौन थीं बेलवाडी मल्लम्मा? भूमि पेडनेकर निभाएंगी इस वीरांगना का किरदार, जानें शिवाजी महाराज से क्या था रिश्ता
कौन थीं बेलवाडी मल्लम्मा? भूमि पेडनेकर निभाएंगी इस वीरांगना का किरदार
Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा पर बरसे धीरज धूपर, बोले- ये रियलिटी शो है, असली चेहरा दिखाओ
धीरज धूपर का हर्षद चोपड़ा पर फूटा गुस्सा, बोले- असली चेहरा दिखाओ

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget