एक्सप्लोरर

अजय देवगन का कोरोना वायरस पर बनाया गाना 'ठहर जा' रिलीज, लोगों को दी ये खास सलाह

कोरोना वायरस पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का गाना 'ठहर जा' रिलीज हुआ है. ये गाना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. ऐसे में तमाम स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड एक्टर का कोरोना वायरस पर गाना 'ठहर जा' (Thahar Ja) रिलीज हुआ है. इस गाने के जरिए अजय लोगों को जागरूक करते नजर आ रहे हैं. 'ठहर जा' गाने में वह लोगों से परिवार के लिए घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं. अजय देवगन का ये गाना और मैसेज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

'ठहर जा' गाने को खुद अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है. इस गाने को मेहुल व्यास ने गाया है. इसके बोल अनिल वर्मा ने लिखे हैं. कुछ ही समय में इस गाने को लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर सॉन्ग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. गाने में कोरोना वायरस के चलते देश में बनी स्थिति में लोग कैसे एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं इस बात को दर्शाया गया है.

अजय देवगन ने 'ठहर जा' गाने का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, "रुकें और प्रार्थना करें. हम इस तूफान का एक साथ सामना करेंगे. सुरक्षित रहें, खुश रहें. अपनों के लिए 'ठहर जा'."

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 24506 हो गई है. वहीं, इस संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 775 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 5062 लोग ठीक हो गए हैं.

ये भी पढ़ें:

उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हैक, मुंबई पुलिस में दर्ज हुआ मामला

Bhojpuri Video Song: 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है अक्षरा सिंह और पवन सिंह का ये रोमाटिंक गाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget