एक्सप्लोरर

Abhishek Bachchan के साथ काम करना चाहती हैं Aishwarya Rai, कहा- 'फैमिली प्रायोरिटी है'

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय ने हाल ही में अभिषेक बच्चन के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी. दोनों हाल ही में साथ में आइफा 2022 में नजर आए थे.

Aishwarya Rai Comeback: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) लंबे समय के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं. वह मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म नजर आएंगी. रिपोर्ट्स की माने तो ऐश्वर्या राय रजनीकांत (Rajinikanth) की अगली फिल्म थलाइवर 169 में भी नजर आने वाली हैं. ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं मगर बहुत समय से दोनों ने साथ में किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया है. ऐश्वर्या ने अभिषेक के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की है. मगर एक वजह से दोनों साथ में काम नहीं कर पा रहे हैं.

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में जब ऐश्वर्या से अभिषेक के साथ दोबारा काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आसमान की तरफ आशाभरी आंखों से देखा और कहा- ऐसा होना चाहिए. हाल ही में अभिषेक ने आइफा 2022 में परफॉर्म किया था जिसमें ऐश्वर्या ऑडियन्स में अपनी सीट पर बैठकर ही डांस कर रही थीं.

फैमिली है प्रॉयोरिटी
ऐश्वर्या ने इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म पोनीइन सेल्वन की शूटिंग पूरी कर ली है. इस फिल्म में वह डबल रोल में नजर आएंगी. ऐश्वर्या ने बताया कि वह कुछ ही प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. उन्होंने कहा- मेरी प्रायोरिटी मेरा परिवार और बच्ची है. मैं हिम्मत करके घर से बाहर निकली और मणि सर की फिल्म को पूरा किया लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मेरा परिवार और आराध्या से फोकस हट जाएगा.

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ साल 2018 में आई फिल्म फन्ने खां में नजर आईं थीं. अब उनकी वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Nora Fatehi Song Dirty Little Secret: नोरा फतेही के बेहद ग्लैमरस अवतार के साथ रिलीज हुआ 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' सॉन्ग, देखें वीडियो

TMKOC: Babita Ji की खूबसूरती पर Jethalal ही नहीं बल्कि उनके कई शादीशुदा दोस्त भी छिड़कते हैं जान, एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget