एक्सप्लोरर

आफताब शिवदासानी कोरोना से हुए संक्रमित, बयान जारी कर कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेता अफताब शिवदासानी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं. अभिनेता ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अफताब शिवदासानी ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और फिलहाल अपने घर में क्वारंटाइन में रह रहे हैं. अभिनेता ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी.

शिवदासानी ने ट्वीट कर कहा, ''नमस्कार, आशा करता हूं कि आप सभी स्वस्थ होंगे और अपना ध्यान रख रहे होंगे. हाल ही में मुझे खांसी और हल्का बुखार आया तो मैंने कोविड-19 की जांच कराई. दुर्भाग्य से इसका रिजल्ट पॉजिटिव आया है और मैं डॉक्टर्स के मेडिकल सुपरविजन में हूं और मुझे 'होम क्वॉरंटीन' की सलाह दी गई है." शिवदासानी ने उनके संपर्क में आने वाले लोगों को एहतिायात बरतने और कोविड-19 संक्रमण की जांच कराने को कहा है.

उन्होंने कहा, ''आप सब की दुआओं और समर्थन से मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा. मैं आप सब से सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क पहनने और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने का आग्रह करता हूं. हम इससे साथ मिलकर जीतेंगे.'' फैन्स कमेंट कर अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

इससे पहले बॉलवुड में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, राज शांडिल्य, रफ्तार इत्यादि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. बता दें कि आफताब शिवदासानी ने साल 1999 में आई फिल्म 'मस्त' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा. इस फिल्म में उनके साथ उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं. इसके बाद उन्होंने साल 2001 में 'कसूर' और 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 2004 में 'मस्ती' के अलावा कई अन्य फिल्मों में काम किया. आफताब सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें:

इन बॉलीवुड सितारों की पत्नियों ने मुसीबत में नहीं छोड़ा साथ, अफेयर्स की वजह से एक्टर रहे थे विवादों में

उद्धव ठाकरे सरकार का जिक्र करते हुए कंगना रनौत ने ट्वीट कर सोनिया गांधी से पूछे ये सवाल

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 Box Office Day 21 Live Updates: 'जेलर 2' का कोहराम जारी, 8 बजे तक 465 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' का कोहराम जारी, 8 बजे तक 465 करोड़ के हुई पार
दलेर मेहंदी विवाद पर अभिजीत भट्टाचार्य ने किया रिएक्ट, बोले- मैं कभी जनता को धोखा नहीं दूंगा
दलेर मेहंदी विवाद पर अभिजीत भट्टाचार्य ने किया रिएक्ट, बोले- मैं कभी जनता को धोखा नहीं दूंगा
आखिरी समय में ऑफिस में अकेले बैठे रहते थे राजेश खन्ना, कहा था- मुझे भी सजा मिल गई
आखिरी समय में ऑफिस में अकेले बैठे रहते थे राजेश खन्ना, कहा था- मुझे भी सजा मिल गई
Ramayana Advance Booking Day 1 Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 8 बजे तक 42 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 8 बजे तक 42 करोड़ के पार हुई कमाई

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget