एक्सप्लोरर

आर्थिक तंगी में जीने को मजबूर हैं बीमार अभिनेत्री शगुफ्ता अली, चार साल से नहीं मिला है कोई काम

शगुफ्ता बताती हैं कि उनकी बीमार और बूढ़ी मां भी  डायबिटीज, आर्थराइटिज और घुटनों की समस्या से जूझ रही हैं. इलाज के लिए भी पैसों की सख्त जरूरत है.

मुम्बई : कई लोकप्रिय फिल्मों और सीरियलों में काम कर चुकीं अभिनेत्री शगुफ्ता अली इन दिनों बीमार और लाचार हैं. पिछले चार साल से उन्हें न तो किसी फिल्म में काम मिला है और न ही वो किसी सीरियल में नजर आईं हैं. ऐसे में शगुफ्ता के पास न तो अपना घर चलाने के लिए पैसे हैं और न ही अपना और अपनी बूढ़ी मां के इलाज के लिए पैसे हैं.

बीमार हालत में फोन पर एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए शगुफ्ता ने अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई. उन्होंने कहा, "पिछले 6 सालों से मैं गंभीर किस्म के‌ डायबिटीज का शिकार हूं जिसका असर मेरे दोनों पैरों पर दिखने लगा है. पैरों में हमेशा तरह-तरह की तकलीफ रहती है. आंखों की रौशनी पर भी डायबिटीज का असर होने लगा है. पिछले चार सालों से किसी तरह का कोई काम नहीं मिलने की वजह से कह सकते हैं कि मेरे लिए महामारी बहुत पहले ही आ गई थी."

36 साल पहले एक्टिंग की दुनिया में कदम रखनेवाली 54 साल की शगुफ्ता अपनी बूढ़ी मां और अपनी कजिन की बेटी के साथ मुम्बई में रहती हैं. पिता और भाई की मौत पहले ही हो चुकी है. जिससे शादी का इरादा किया था, उस शख्स की मौत भी 8 साल पहले ही हो चुकी है. ऐसे में बीमार और आर्थिक तंगी से परेशान शगुफ्ता अली पिछले कुछ सालों में अपनी कार और गहने बेचने पड़े. 

शगुफ्ता कहती हैं, "एक वक्त में मेरे पास बहुत काम हुआ करता था और मैं काफी बिजी रहा करती थी. मगर मुझे कभी इतने बुरे दिन देखने पड़ेंगे, मैंने यह कभी सपने में भी नहीं सोचा था."

शगुफ्ता ने भावुक होकर इस बात का भी खुलासा किया कि एक वक्त वे ब्रेस्ट कैंसर का शिकार थीं और उनका ये कैंसरे तीसरे स्टेज तक पहुंच गया था मगर उस वक्त उन्होंने बड़ी हिम्मत से काम लिया और एक सरवाइवर साबित हुईं. शगुफ्ता ने कहा कि उन्होंने कैंसर की बीमारी के बारे में अपने करीबी दोस्तों के अलावा कभी किसी से जिक्र नहीं किया. शगुफ्ता बताती हैं कि कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद भी वो लगातार काम करती रहीं और खुद को हमेशा व्यस्त रखा.

अपने एक्टिंग करियर में और भी कई दफा हादसों और बीमारियों का शिकार हो चुकीं हैं. शगुफ्ता 22 साल पहले अस्पताल में भर्ती अपने बीमार पिता से मिलने के लिए जाते वक्त एक रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गईं थीं जिसके उनके एक हाथ की हड्डियां टूट गईं थीं और उनके हाथ में रॉड डालनी पड़ी थी. कई तरह के हादसों में शगुफ्ता के पैर भी कई बार प्रभावित हुए. मगर शगुफ्ता ने कभी हौसला नहीं छोड़ा. 

शगुफ्ता कहती हैं, "तमाम हादसों के बीच मैं लगातार काम करती रहती रही और अपने‌ इलाज के लिए पैसे खर्च करती रहती थी. मगर काम नहीं मिलने के चलते अब मेरे लिए खुद अपना इलाज करवाना और घर चलाना मुश्किल हो गया है." शगुफ्ता बताती हैं कि उनकी बीमार और बूढ़ी मां भी  डायबिटीज, आर्थराइटिज और घुटनों की समस्या से जूझ रही हैं और उनके इलाज के लिए भी पैसों की सख्त जरूरत है मगर काम बंद हो जाने के चलते उन्हें कहीं से कोई आसरा नजर नहीं आ रहा है.

शगुफ्ता कहती हैं, "आज से पहले मैंने अपनी खराब माली हालत बारे में सिर्फ तीन लोगों को ही बताया था. और वो तीन लोग कौन हैं? एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर उन्होंने कहा, " नीना गुप्ता, सुमित राघवन और सुशांत सिंह." वो बताती हैं कि इन तीनों ने समय-समय पर काफी मदद भी की. चूंकि तीनों मेरे अच्छे दोस्त हैं तो मैंने इन तीनों के अलावा किसी को भी अपनी परेशानियों के बारे में कभी कोई बात नहीं की और न ही कभी किसी और से कोई मदद मांगी."

ये भी पढ़ें: शगुफ्ता रफीक ने कंगना पर किया पलटवार, कहा- महेश भट्ट से थी इतनी प्रॉब्लम, तो साथ में काम क्यों किया?

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने दूसरे संडे भी किया कमाल, तोड़े अक्षय की 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने दूसरे संडे भी किया कमाल, तोड़े अक्षय की 5फिल्मों के रिकॉर्ड
पाखी हेगड़े ने कबूली निरहुआ से प्यार-शादी की बात, एक्टर गले लग फूट-फूटकर रोईं
पाखी हेगड़े ने कबूली निरहुआ से प्यार- शादी की बात, एक्टर गले लग फूट-फूटकर रोईं
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget