एक्सप्लोरर

Mithun Chakraborty News: फिल्मी डायलॉग से भड़काने के आरोप में मिथुन चक्रवर्ती पर कसा शिकंजा, कोलकाता पुलिस कर रही पूछताछ

बंगाल चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण मामले में आज मिथुन चक्रवर्ती से कोलकाता पुलिस पूछताछ कर रही है. मिथुन चक्रवर्ती पर आरोप है कि उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ गंदी और असंवैधानिक भाषा का इस्तेमाल किया.

बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती से भड़काऊ भाषण मामले में कोलकाता पुलिस आज पूछताछ कर रही है. ये पूछताछ वर्चुअल हो रही है. मिथुन चक्रवर्ती पर आरोप है कि उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ गंदी और असंवैधानिक भाषा का इस्तेमाल किया.

मिथुन पर क्या हैं आरोप?

बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मिथुन चक्रवर्ती पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए महानगर के मानिकतल्ला थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. माणिकतला पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में दावा किया गया है कि सात मार्च को भाजपा में शामिल होने के बाद आयोजित रैली में चक्रवर्ती ने ‘‘मारबो एकहने लाश पोरबे शोशाने’ (तुम्हे मारूंगा तो लाश श्मशान में गिरेगी) और ‘ एक छोबोले चाबी’ (सांप के एक दंश से तुम तस्वीर में कैद हो जाओगे) संवाद बोले, जिसकी वजह से राज्य में चुनाव के बाद हिंसा हुई.

हाईकोर्ट पहुंचे थे मिथुन, कोर्ट ने पूछताछ में शामिल होने का आदेश दिया था

चुनाव परिणाम घोषित होने जाने के एक माह बाद मिथुन चक्रवर्ती ने उक्त प्राथमिकी के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें एफआइआर खारिज करने का अनुरोध किया गया था.

इसके बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने मिथुन चक्रवर्ती को निर्देश दिया कि वह राज्य को अपना ई-मेल पता दें. ताकि कथित तौर पर हिंसा भड़काने को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये वह पूछताछ में शामिल हो सकें. अभिनेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने जांच अधिकारी को ये भी निर्देश दिया था कि वह मिथुन चक्रवर्ती को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उपस्थित होने के लिए तर्कसंगत समय दे.

अपनी सफाई में क्या बोले मिथुन चक्रवर्ती

चक्रवर्ती ने प्राथमिकी रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय में दायर याचिका में कहा कि उन्होंने केवल अपनी फिल्मों के संवाद बोले थे. 

आज हो रही है पूछताछ

इसी सिलसिले में आज कोलकाता पुलिस मिथुन से वर्चुअली पूछताछ कर रही है.

आपको बता दें कि आज मिथुन चक्रवर्ती का जन्मदिन भी है. ये दिग्गज एक्टर आज 71 साल के हो गए हैं.

यह भी पढ़ें-

Mithun Chakraborty Birthday: इस आलीशान बंगले में रहते हैं बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती, सभी लग्जरी सुविधांए है मौजूद, देखें

Iconic Scenes: सरदह पार Real Love Story से मचा था 'गदर', दुनिया में सबसे ज्यादा 10 करोड़ टिकट बिकने का बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की खास तैयारी, रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की खास तैयारी, रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
लाइव: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
प्रीमियर के बाद 'रामायण' की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन
प्रीमियर के बाद 'रामायण' की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget