एक्सप्लोरर

A Man Called OTTO: पराए भी अपने होते हैं, बदलते समाज में हेल्पिंग नेचर का महत्व बताती ये फिल्म

A Man Called OTTO: फिल्म की कहानी जितनी सिंपल है उतनी ही दिल छू लेने वाली है. फिल्म में टॉम हैंक्स की एक्टिंग आपको स्क्रीन के सामने से हटने नहीं देगी.

A Man Called OTTO: हॉलीवुड के लेजेंड टॉम हैंक्स को स्क्रीन पर देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होता है. उनकी एक्टिंग में उनका परफेक्शन साफ झलकता है. हाल ही में नेटफिलिक्स पर टॉम हैंक्स की एक फिल्म आई है. फिल्म का नाम है A Man Called OTTO. फिल्म का स्क्रीनप्ले स्वीडिश नॉवेल ‘A Man Called Ove’ का अडॉप्शन है. आइए जानते हैं कैसी है फिल्म?

क्या है फिल्म की कहानी? 
फिल्म की कहानी एक ऐसे अकेले-खड़ूस बुर्जुग की है, जो अपनी पत्नी की मौत के बाद पूरी तरह टूट चुका है. वो अब जीना नहीं चाहता है. रोज सुसाइड करने के नए-नए तरीके अपना रहा है. फिल्म में बुर्जुग आदमी का रोल टॉम हैंक्स ने निभाया है. उनके कैरेक्टर का नाम OTTO है. मूवी की कहानी इमोशंस से भरपूर है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब  एक्ट्रेस Mariana Treviño की एंट्री होती है. फिल्म में मरियाना टॉम हैंक्स की पड़ोसी बनकर एंट्री लेती हैं. मरियाना का कैरेक्टर (Marisol) फिल्म में काफी पॉजिटिव दिखाया गया है. फिल्म की कहानी कैसे आगे बढ़ती है? मारिसल की एंट्री OTTO की जिंदगी कैसे बदलती है? ये देखने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.

कैसी है फिल्म?
एक तरफ जहां इंडिया में डिस्फंक्शनल फैमिलीज (फिल्म गुलमोहर) की कहानी दिखाई जा रही है, वहीं अमेरिकी परिवेश में पड़ोसियों के बीच इतनी अटैचमेंट-इमोशनल कनेक्शन देखने को मिलना हार्ट टचिंग है. गुलमोहर में कहानी फैमिली की है, उनके बिखराव की है और यहां कहानी पड़ोसियों की है, उनके आपसी कनेक्शन और एक बेहतर समाज बनाने की है. ठीक जैसे हिंदुस्तान में कहा जाता है ना कि पड़ोसी ही आपका पहला सगा या रिश्तेदार होता है, ठीक उसी तर्ज पर. यही फैक्टर फिल्म की कहानी को बेहद इमोशनल बनाते हैं. पूरी फिल्म आपको बांधे रखती है. स्टोरीलाइन कमाल की सधी हुई है. फिल्म में छोटे-छोटे एलिमेंट्स को बखूबी पकड़ा है. फिल्म को Marc Forster ने डायरेक्ट किया है और स्क्रीनप्ले David Magee का है. 

कैसी है परफॉर्मेंस? 
फिल्म में लीड रोल टॉम हैंक्स का है. टॉम हैंक्स फिल्म में कमाल लगे हैं. वो OTTO के रोल में पूरी तरह ढले नजर आए. फिल्म में उनका जेस्चर, स्टाइल, एक्टिंग सभी कुछ फ्लोलेस और परफेक्ट है. वो एक ऐसे बूढ़े आदमी के रोल में हैं, जिसे हर चीज में कमियां दिखती है. वो हर किसी को डांटता रहता है, लेकिन अंदर वो अच्छा इंसान है मगर पूरी तरह टूटा हुआ है. 66 की उम्र में भी टॉम हैक्स अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं.

फिल्म में टॉम हैंक्स की यंग एज का रोल उन्हीं के बेटे Truman Hanks ने निभाया है. ये एकदम सा ही सरप्राइज है, लोगों को पसंद आएगा. Mariana भी अपने रोल में काफी फिट नजर आईं. उनका कैरेक्टर रिलेटेबल है और जॉयफुल है. बाकी के सपोर्टिंग एक्टर्स Rachel Keller,  Mack Bayda, Manuel Garcia-Rulfo, Mike Birbiglia सभी अपने-अपने रोल में फिट बैठते हैं. 

देखें या नहीं?
फिल्म में स्टोरीलाइन से लेकर एक्टर्स की परफॉर्मेंस तक सभी कुछ परफेक्ट है, तो फिल्म को जरूर देखा जाना चाहिए. खास तौर पर टॉम हैंक्स की शानदार परफॉर्मेंस के लिए फिल्म को बार-बार देखा जा सकता है. ऑनलाइन इस फिल्म की ना सिर्फ तारीफ हो रही है बल्कि लोग अच्छे रिव्यू दे रहे हैं. कुछ मूवी रेटिंग वेबसाइट्स ने इसे 9 स्टार्स तक दिए हैं. 

ये भी पढ़ें-
Femina Miss India 2023 Winner: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा ‘मिस इंडिया’ का ताज, जानें कौन हैं 19 साल की ब्यूटी क्वीन?

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

South OTT Releases This Friday: 'पेद्दी' से 'बाल्टी' तक, इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ की 5 फिल्मों को धमाका
'पेद्दी' से 'बाल्टी' तक, इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ की 5 फिल्मों को होगा जबरदस्त धमाका
Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'मेहरबान' के ट्रेलर में छाए खेसारी लाल यादव, परिवार और सम्मान के लिए लड़ी लड़ाई, फैंस बोले- 'ये है असली धमाका'
'मेहरबान' के ट्रेलर में छाए खेसारी लाल यादव, परिवार और सम्मान के लिए लड़ी लड़ाई, फैंस बोले- 'ये है असली धमाका'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget