एक्सप्लोरर

कोरोना को मात देकर अस्पताल से घर लौटीं 77 साल की अभिनेत्री तबस्सुम, बीते हफ्ते पायी हुईं थी संक्रमित

अभिनेत्री तबस्सुम बीते हफ्ते कोरोना से संक्रमित पायी गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खुशी की खबर ये है कि अब वो कोरोना से पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौट चुकी हैं.

मुंबई: अपने जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री और एक सफल होस्ट के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री तबस्सुम अब कोरोना से ठीक होकर अपने घर लौट चुकी हैं. बता दें, पिछले हफ्ते वो कोरोना से संक्रमित पायी गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल में भर्ती होने पर 77 वर्षीय तबस्सुम के बेटे होशांग गोविल ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की थी और बताया था कि, "मां में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे और वे एसिम्टमैटिक थीं. उनकी तबीयत अब ठीक है और उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी."

होशांग ने एबीपी न्यूज़ से कहा था कि,‌ "अस्पताल में भर्ती होने‌ से दो दिन पहले तक वे शूटिंग कर रही थीं और अचानक से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था जिसके चलते और उनकी उम्र के मद्देनजर हमें उन्हें अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा."

होशांग ने अल्जाइमर नामक गंभीर बीमारी होने की खबर को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया

गौरतलब है कि होशांग गोविल ने तबस्सुम को अल्जाइमर नामक गंभीर बीमारी होने की खबर को पूरी तरह से बेबुनियाद और सरासर गलत बताया. इसके बारे में होशांग ने एबीपी न्यूज़ से कहा, हाल ही में मैंने भी इसके बारे‌ में सुना. पता नहीं उन्हें अल्जाइमर होने की बात किसने और क्यों फैलाई है. ऐसी कोई बात नहीं है. ये खबर झूठी है. कोरोना के लिए अस्पताल में दाखिल कराये जाने से दो दिन पहले तक वे शूटिंग में बिजी थीं."

उल्लेखनीय हैं कि 77 साल की उम्र में भी तबस्सुम सक्रिय हैं. वे पिछले 10 सालों से टीवी एशिया के लिए एक शो करती आ रही है जिसका नाम है 'अभी तो मैं जवान हूं.' इसके अलावा, वे पिछले कई सालों से अपने यू ट्यूब चैनल के लिए भी लगातार वीडियो बनाती आ रही हैं.

तबस्सुम एक कामयाब टेलीविजन होस्ट भी रही हैं

तबस्सुम ने 70 के दशक में एक कामयाब टेलीविजन होस्ट के तौर पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई. दूरदर्शन पर 21  साल से भी ज्यादा समय तक चले बेहद लोकप्रिय टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन में' के जरिए वे कई बड़ी-बड़ी फिल्मी और टीवी शख्सियतों के इंटरव्यू लेती नजर आईं.

तब्बस्सुम ने 1947 में बेबी तबस्सुम के नाम से हिंदी फिल्म 'नरगिस' से इंडस्ट्री में कदम रखा था और बालिग होने के बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
मंडे टेस्ट में पास हुई 'आवारापन 2', अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget