एक्सप्लोरर

J&K Elections 2024: कटरा में ऐसा क्या हुआ, जो भरे मंच पर PM मोदी ने रोक दी स्पीच? देखिए VIDEO

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू और कश्मीर के कटरा में गुरुवार को चुनावी रैली के दौरान पीएम कांग्रेस और एनसी पर भी जमकर बरसे.

Jammu Kashmir Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (19 सितंबर, 2024) को जम्मू और कश्मीर के कटरा में थे. वहां जनसभा के बीच भरे मंच पर उन्होंने कुछ सेकेंड्स के लिए स्पीच रोकी. ऐसा पीएम ने मर्जी से एक खास वजह के चलते किया. संबोधन के अंत में दूसरे चरण के उम्मीदवारों की तरफ इशारा करते हुए पीएम ने कहा, आप सारे आगे आ जाएं. सभी खड़े हो जाएं." पीएम ने इसके बाद पब्लिक की तरफ देखते हुए कहा, "आप लोगों को इन्हें विधायक (एमएलए) बनाकर भेजना है. मैं जरा उनके पास होकर आता हूं, उसके बाद भाषण दूंगा."

पीएम नरेंद्र मोदी फौरन मंच पर आगे खड़े सभी उम्मीदवारों के पास उत्साह बढ़ाने गए. उन्होंने कैंडिडेट्स का हाथ पकड़ा और ऊपर करके जनता के सामने दिखाया. जनता भी उन सबका अभिवादन स्वीकारने लगी. पीएम इसके बाद पोडियम पर वापस लौटे और उम्मीदवार भी अपनी-अपनी जगहों पर बैठ गए. प्रधानमंत्री ने फिर स्पीच शुरू की और जनता से अपील की कि वे लोग बीजेपी चुनाव चिह्न यानी कि कमल पर बटन दबाकर (ईवीएम में) अधिक से अधिक वोट करें. यह उन्हें सुनिश्चित करना है." देखें, स्पीच के दौरान PM मोदी (32वें मिनट से देखें कि स्पीच क्यों रोकनी पड़ी) ने क्या कुछ कहा:

विरोधी दलों पर जमकर बरसे PM नरेंद्र मोदी, जानें- क्या कहा 

जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी विरोधी दलों पर भी जमकर बरसे. उन्होंने कहा, "कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के तीन खानदानों की राजनीति को खत्म करने के लिए आप बीजेपी को वोट दें. यह चुनाव जम्मू-कश्मीर के भविष्य को चुनने के बारे में है. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने नदियों का पानी पाकिस्तान में बहने दिया पर हमने बांध बनाए."

पीएम मोदी ने दावा किया, "बीजेपी जम्मू के बहु-क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिसे कांग्रेस, एनसी और पीडीपी ने वर्षों तक नजरअंदाज किया. अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद अलगाववाद, आतंकवाद कमजोर हो गया है, इन्हें पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस के घोषणापत्र का समर्थन किया है, ये दल पाकिस्तान के एजेंडे को लागू करते हैं." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुताबिक, "हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे, दुनिया की कोई भी ताकत अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती."

यह भी पढ़ेंः 'दुनिया की कोई भी ताकत...', कांग्रेस-NC के बहाने PM मोदी का पाकिस्तान को सीधा पैगाम, दे दिया यह बड़ा बयान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget