एक्सप्लोरर

J&K Elections 2024: 'दुनिया की कोई भी ताकत...', कांग्रेस-NC के बहाने PM मोदी का पाकिस्तान को सीधा पैगाम, दे दिया यह बड़ा बयान!

Jammu and Kashmir Elections 2024: जम्मू और कश्मीर के कटरा में चुनावी जन सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि बीजेपी के लिए देश से बड़ा कुछ भी नहीं है.

Jammu and Kashmir Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू और कश्मीर से कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के बहाने पाकिस्तान को कड़ा पैगाम दिया है. गुरुवार (19 सितंबर, 2024) को कटरा में जन सभा के दौरान पीएम ने दावा किया कि दशकों तक कांग्रेस और एनसी ने वही काम किया, जो आतंक के आका पाकिस्तान को सूट करता है. पाकिस्तान के जिस एजेंडे ने जम्मू और कश्मीर की पीढ़ियां बर्बाद कीं और हमारा खून बहाया, वही ये लोग यहां फिर से लागू करना चाहते हैं. 

पीएम नरेंद्र मोदी के मुताबिक, "मोदी आज कांग्रेस और एनसी को डंके की चोट पर कह रहा है कि हम जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडा को लागू नहीं होने देंगे. दुनिया की कोई ताकत जम्मू और कश्मीर की वापसी नहीं करा सकती है. बीजेपी के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है. हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता देश का विकास है. आपको ऐसी सरकार बनानी है, जिसकी गारंटी पक्की होती है."

सुनें, संबोधन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या कुछ कहा:

अमित शाह ने भी कांग्रेस को लपेटा, बोले- हुई एक्सपोज

पीएम नरेंद्र मोदी से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर तीखा रिएक्शन दिया था. उन्होंने आर्टिकल-370 पर ख्वाजा आसिफ की टिप्पणी को लेकर कहा कि पाकिस्तान के मंत्री की ओर से आर्टिकल-370 और 35(ए) पर कांग्रेस और जेकेएनसी के समर्थन की बात ने फिर कांग्रेस को बेनकाब कर दिया. साफ है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे भी एक हैं और एजेंडा भी.

क्या है पूरा मामला? समझिए, एक नजर में

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आर्टिकल-370 को लेकर ऐसा बयान दिया है. कैपिटल टॉक शो के दौरान वह बोले, "जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए को बहाल करने के लिए पाकिस्तान और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन एक ही पेज पर हैं." पाक के मिनिस्टर के बयान के बाद कांग्रेस और एनसी बीजेपी के निशाने पर आ गईं. 

यह भी पढ़ेंः जम्मू और कश्मीर चुनाव में कूदा पाकिस्तान तो NC के उमर अब्दुल्ला का आया बड़ा बयान, दे डाली ये कड़ी नसीहत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget