एक्सप्लोरर

हरियाणा में दूसरे और महाराष्ट्र में चौथे स्थान पर रहकर भी क्यों खुश है कांग्रेस?

हरियाणा में पिछले दो चुनावों के मुकाबले कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के पतन की शुरुआत है.

मुंबई/चंडीगढ़: हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा कल शाम को गई. अब सरकार बनाने की कवायद चल रही है. बीजेपी दोनों ही राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बावजूद मायूस है, वहीं कांग्रेस महाराष्ट्र में चौथे और हरियाणा में दूसरे स्थान पर रहने पर भी खुश.

दरअसल, लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद दोनों ही राज्यों में कांग्रेस ने वोट प्रतिशत और सीटों के लिहाज से अपनी स्थिति में सुधार किया है. बीजेपी की सीटें भी कम हुई है और वोट प्रतिशत में भी गिरावट देखी गई है. यही नहीं 2014 के विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो भी बीजेपी घाटे में रही है और कांग्रेस फायदे में. देखें आंकड़े-

हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव परिणाम बीजेपी सीट- 40 वोट प्रतिशत- 36.5 प्रतिशत

कांग्रेस सीट- 31 वोट प्रतिशत- 28.1 प्रतिशत

हरियाणा में  2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम बीजेपी सीट- 47 वोट प्रतिशत-33.3 प्रतिशत

कांग्रेस सीट-15 वोट प्रतिशत- 20.7 प्रतिशत

हरियाणा में  2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम (कुल 10 सीट) बीजेपी सीट-10 वोट प्रतिशत- 58.2 प्रतिशत

कांग्रेस सीट- 0 वोट प्रतिशत- 28.5 प्रतिशत

महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव परिणाम (कुल 288 सीटें) बीजेपी सीट- 105 वोट प्रतिशत- 25.7 प्रतिशत

कांग्रेस सीट- 44 वोट प्रतिशत- 15.9 प्रतिशत

महाराष्ट्र में  2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम बीजेपी सीट- 122 वोट प्रतिशत- 28.1 प्रतिशत

कांग्रेस सीट- 42 वोट प्रतिशत-18.1 प्रतिशत

महाराष्ट्र में 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम (कुल 48 सीट) बीजेपी सीटें- 23 वोट प्रतिशत- 27.8 प्रतिशत

कांग्रेस सीटें-1 वोट प्रतिशत-16.4

कांग्रेस की खुशी राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों के लिए ये चुनाव परिणाम बड़ा झटका है. हरियाणा में जनता ने सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ जनादेश दिया है और बीजेपी के 'अबकी बार 75 पार' के नारे को नकार दिया है, वहीं महाराष्ट्र में भी बीजेपी और उनके सहयोगी दलों की सीटें कम होना और कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ना हमारे लिए सकारात्मक संकेत है.

पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ बीजेपी ने मतदाताओं को हल्के में लिया और उनके अहंकार को मुंहतोड़ जवाब मिला है. विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के नतीजे बीजेपी के पतन की शुरुआत है.’’ कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने दावा किया कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा में जीत का जो दावा किया है उसमें कोई दम नहीं हैं क्योंकि वहां उनकी पार्टी ने सिर्फ बहुमत नहीं खोया है, बल्कि लोकसभा चुनाव के मुकाबले उसके वोट प्रतिशत में भी 22 फीसदी की गिरावट आई है.

हरियाणा में किसकी बनेगी सरकार? महाराष्ट्र में शिवसेना ने BJP को CM पद के लिए याद दिलाया 50-50 फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget