एक्सप्लोरर

WB Panchayat Election 2023 Highlights: 5 बजे तक 66.94 फीसदी वोटिंग, हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मांगी रिपोर्ट

Bengal Panchayat Election 2023 Highlights: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए आज (8 जुलाई) मतदान हुआ. राज्य में अलग-अलग जगह से हिंसा की खबरें सामने आईं.

Key Events
West Bengal Panchayat Election 2023 Live Updates WB Panchayat Chunav Voting BJP TMC Mamata Banerjee Congress WB Panchayat Election 2023 Highlights: 5 बजे तक 66.94 फीसदी वोटिंग, हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मांगी रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव
Source : PTI

Background

WB Panchayat Election 2023 Voting Live: पश्चिम बंगाल तीन स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयार है. शनिवार (8 जुलाई) को मतदान हो रहा है. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले बंगाल पंचायत चुनाव को राज्य में लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है. इन चुनाव में जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों में करीब 74,000 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. पंचायत चुनाव में मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदाताओं की संख्या करीब 5.67 करोड़ है. 

बंगाल पंचायत चुनाव के लिए प्रचार अभियान गुरुवार (6 जुलाई) शाम समाप्त हो गया था. चुनाव प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत कई दिग्गजों ने भाग लिया. चुनाव के लिए पिछले महीने 8 जून का अधिसूचना जारी की गई थी. तब से अब तक कई लोगों की हिंसा के दौरान जान चली गई. मतदान की पूर्व संध्या पर मुर्शिदाबाद में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हिंसा में मौत हो गई. इस तरह राजनीतिक हिंसा के शिकार लोगों का आंकड़ा 18 पहुंच गया.

कथित तौर पर मतदान से एक दिन पहले मुर्शिदाबाद जिले के रानीनगर ब्लॉक में सत्तारूढ़ टीएमसी से जुड़े अज्ञात लोगों ने शुक्रवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट की थी, जिसके चलते उसकी जान चली गई. घटना राज्यपाल सीवी आनंद बोस के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरान करने के लिए पहुंचने से कुछ घंटे पहले हुई. 

गुरुवार (6 जुलाई) की रात कूच बिहार जिले के दिनहाटा उपमंडल की बामनहाट-2 पंचायत में कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें बीजेपी के चार कार्यकर्ता घायल हो गए. चुनाव कराने के लिए केंद्रीय 822 कंपनियां तैनात की जानी थी लेकिन शुक्रवार दोपहर तक 585 ही पहुंच सकीं.

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को मुर्शिदाबाद का दौरा किया. वह सुबह ट्रेन से जिला मुख्यालय बेरहामपुर पहुंचे थे. इससे पहले वह दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर, कैनिंग और बसंती और कूचबिहार जिले में गए, जहां झड़पें हुई थीं. राज्यपाल बोस ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि राज्य के निर्वाचन आयुक्त (SEC) राजीव सिन्हा पंचायत चुनावों के मद्देनजर अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रहे हैं.

बांग्लादेश की सीमा से लगे चतरा गांव में माहौल शांत देखा गया. चतरा ग्राम पंचायत के मौजूदा बीजेपी सदस्य और इस चुनाव में भी उम्मीदवार गुरुवार को चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ कुछ घंटे पहले अपनी प्रतिद्वंद्वी पार्टी टीएमसी के समर्थकों के साथ गांव के चौराहे पर गप्पें मारते हुए देखे गए.

चुनावी घटनाक्रम को लेकर कुछ तस्वीरें सामने आईं. शुक्रवार को नदिया में सुरक्षा कर्मियों ने रूट मार्च किया. दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट में मतदान अधिकारियों एक वितरण केंद्र पर ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री एकत्र की. पश्चिम बंगाल कांग्रेस समर्थकों ने शुक्रवार कोलकाता में हिंसा मुक्त पंचायत चुनावों की मांग को लेकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार को मांग की कि पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए ‘हिस्ट्रीशीटर’ हिरासत में लिए जाएं. पार्टी की ओर से राज्य चुनाव आयोग के कामकाज में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया गया. माकापा राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाना चाहिए. बता दें कि पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव की मतगणना 11 जुलाई को होगी.

यह भी पढ़ें- WB Panchayat Elections 2023: पंचायत चुनाव से पहले बंगाल में हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या

22:42 PM (IST)  •  08 Jul 2023

Bengal Panchayat Polls: 9 जुलाई को होगा पुनर्मतदान पर फैसला- राज्य चुनाव आयुक्त

बंगाल राज्य चुनाव आयुक्त (SEC) राजीव सिन्हा ने वादा किया है शिकायतों पर ध्यान देते हुए हिंसा की विस्तृत जांच की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि उन बूथों पर दोबारा मतदान होगा, जहां सबसे ज्यादा हिंसा हुई थी और जहां मतदान नहीं हुआ या रोका गया."

21:26 PM (IST)  •  08 Jul 2023

Bengal Panchayat Polls: सुवेंदु अधिकारी ने की हिंसा वाली जगहों पर फिर से वोटिंग की मांग

राज्य चुनाव आयोग कार्यालय का दौरा करने के बाद पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने हिंसा को लेकर दुख जताया है. उन्होंने कहा, "लोकतंत्र को मिटा दिया गया है. हमने सीसीटीवी दृश्यों की जांच और उन क्षेत्रों में पुनर्मतदान की मांग की जहां हिंसा हुई थी और सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget