एक्सप्लोरर

WB Panchayat Elections 2023: पंचायत चुनाव से पहले बंगाल में हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या

West Bengal Panchayat Election 2023: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव होने से पहले हिंसा की एक और खबर सामने आई है. यहां कुछ अज्ञात लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ता की जान ले ली.

Bengal Panchayat Election 2023 News: पश्चिम बंगाल के त्रि-स्तरिय पंचायत चुनाव कल यानी 8 जुलाई को होने वाला है. इस बीच एक बार फिर से राज्य में हिंसा की घटना सामने आई है, जिसको लेकर बंगाल में माहौल तनावमय बना हुआ है. मुर्शिदाबाद जिले में हुए इस घटना में कुछ अज्ञात लोगों ने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला. 

बंगाल पुलिस ने शुक्रवार (7 जुलाई) को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना गुरुवार (6 जुलाई) की रात रानीनगर इलाके में हुई. घटना से कुछ ही घंटे पहले बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे. 

मामले की जांच की जा रही है- पुलिस
अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अरबिंदो मंडल (45) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि बीते गुरुवार की रात को जब वह घर पर थे तभी अज्ञात लोगों ने उनपर हमला कर दिया. अधिकारी ने बताया कि हमलावरों के पीटने से घायल हुए अरबिंदो को इस्लामपुर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अधिकारी ने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. राज्य में शनिवार (8 जुलाई) को पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं. इसमें लगभग ग्रामिण ईलाके से आने वाले करीब 5.67 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 

अब तक 19 लोगों की गई जान
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा जब से हुई है तब से राज्य में हिंसा की घटनाएं ज्यादा होने लगी है. राज्य में अब तक अलग-अलग घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो चुकी है. बंगाल हाई कोर्ट की ओर से राज्य में मतदान के दौरान सीएपीएफ, एसएपी और आईआरबी की कुल 822 कंपनियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया. 

राज्य में पंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला पंचायत की कुल 72 हजार 830 सीटों के लिए चुनाव होगा. चुनाव के लिए 61,636 पोलिंग बूथ तैयार किए गए हैं जिसमें से 528 बूथों पर मतदान नहीं होने हैं, इसलिए बचे हुए 61,108 बूथों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- WB Panchayat Elections 2023: बंगाल के दो ब्लॉक के 458 सीटों पर नहीं होगा मतदान, बूथों से मतपेटियां वापस भेजी गई, TMC के उम्मीदवार जीते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget