एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: मुख्यमंत्री की रेस में शुमार राजकुमारी दीया कुमारी ने जीत के साथ भरी हुंकार, बोली- अभी बहुत काम बाकी

Vidhyadhar Nagar Constituency Result 2023: भाजपा सांसद और विद्याधर नगर से उम्मीदवार राजकुमारी दीय कुमारी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है. चुनाव परिणाम के बीच उन्होंने कहा है कि अभी बहुत काम बाकी है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के अब तक के रुझानों में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. राजस्थान की झालरापाटन सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राज चुनाव जीत गई हैं. वहीं भाजपा सांसद और विद्याधर नगर से उम्मीदवार राजकुमारी दीया कुमारी ने भारी मतों से जीत दर्ज कर ली है . 

एबीपी न्यूज से बात करते हुए दीया कुमारी ने कहा है, "कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है. जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, उनकी वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जीते हैं. उम्मीद से बढ़कर जीत मिली है. इसका मतलब है कि जनता का विश्वास हमारे काम पर है. जयपुर की बेटी को जयपुर की जनता ने जिताया है.'' 

अभी बहुत काम करना है

राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर दीया कुमारी ने कहा, ''कार्यकर्ताओं में खुशी है, इसलिए कह रहे हैं. मेरी इच्छा है कि यहां का अभी बहुत काम करना है. पार्टी जो काम देगी वो करेंगे. हिंदुत्व का मुद्दा बहुत काम किया है. कांग्रेस ने एक समुदाय विशेष को बहुत सहूलियत दी और हिंदू समाज को त्योहार तक नहीं मनाने दिया.

राजसमंद से सांसद हैं 

गौरतलब है कि साल 2013 में सवाईमाधोपुर से विधायक बनी दीया कुमारी वर्तमान में राजसमंद से सांसद भी हैं और इस बार उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट मिला है. इसके साथ ही उनके समर्थकों का दावा है कि उनका नाम मुख्यमंत्री रेस में भी बना हुआ है. दीया ने साल 2013 में बीजेपी ज्वाइन की थी. इसी साल पार्टी ने उन्हें संवाई माधोपुर से विधानसभा चुनाव का टिकट दिया और दीया ने यहां से चुनाव जीत दर्ज की. इसके बाद वे 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ी और जीत गई. 

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 199 सीटों में से विपक्षी दल भाजपा 111 सीटों पर आगे है और सत्तारूढ़ कांग्रेस 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. अब तक की मतगणना के दौर में कई प्रदेश के कई मंत्रियों सहित दोनों दलों के बड़े नेता भी पीछे चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election Result 2023: BJP की बढ़त के बीच गजेंद्र सिंह शेखावत का CM गहलोत पर निशाना, बोले- 'जादूगर का जादू खत्म'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget