एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: फ्री बिजली, फ्री शिक्षा, तीर्थयात्रा, रोजगार भत्ता.. केजरीवाल ने उत्तराखंड में किए बड़े एलान

Uttarakhand Poll: उत्तराखंड में चुनाव का पारा लगातार चढ़ता ही जा रही है. राज्य में बीजेपी सत्ता में रहने के लिए दिन रात एक किए हुए है तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी चुनाव प्रचार में पीछे नहीं है.

Uttarakhand Assembly Elections 2022: आम आदमी पार्टी के मुखिया आज अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड दौरे पर हैं. हरिद्वार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कई बड़े एलान किए हैं. उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर केजरीवाल ने फ्री बिजली, रोजगार भत्ता और महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की घोषणा की है.

केजरीवाल ने कहा, ‘उत्तराखंड में हम भ्रष्टाचार कोल खत्म करेंगे. यहां बिजली की स्थिति ठीक करेंगे. यहां 24 घंटे बिजली देंगे और दिल्ली की तरह फ्री बिजली देंगे. दिल्ली में हमने पिछले कुछ सालों में 10 लाख रोजगार मुहैया कराए हैं. उत्तराखंड में हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी पाने का बराबरी का अवसर मिलेगा. जब तक नौकरी नहीं मिलती, पांच हजार रुपये का रोजगार भत्ता दिया जाएगा. 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे.’

बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, उत्तराखंड में 10 साल कांग्रेस और 11 साल भाजपा ने राज किया. इतने सालों में भ्रष्टाचार को छोड़कर उत्तराखंड के लोगों ने कुछ नहीं देखा. उत्तराखंड की दुर्दशा के लिए ये दोनों पार्टियां जिम्मेदार है.

केजरीवाल ने कहा-

  • स्कूलों पर काम करेंगे, यहां सरकारी स्कूल खंडहर बने हुए है इसलिये स्कूल ठीक करेंगे. हम ही स्कूल ठीक कर सकते हैं और कोई नहीं कर सकता. शिक्षा फ्री देंगे सबको.
  • अस्पतालों को ठीक करेंगे, यहां लोग दूर-दूर पैदल चलकर अस्पताल जाते है. यहां हम मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे गांव-गांव में.. अस्पताली तैयार करेंगे. हर व्यक्ति का मुफ़्त इलाज करेंगे.
  • सड़कें ठीक करेंगे, उत्तराखंड में जगह- जगह सड़के ठीक करेंगे.
  • तीर्थयात्री कराएंगे. अयोध्या के दर्शन करायेंगे और मुस्लिमों को अजमेर शरीफ़ के दर्शन करायेंगे. सिखों और इसाई धर्म के लोगों को उनके तीर्थ स्थल की यात्रा करायेंगे.
  • आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे उत्तराखंड को, इससे टूरिज़्म डेवलप होगा. रेवेन्यू जनरेट होगा.
  • हमारे फौजी जल्द रिटायर हो जाते हैं फिर किसी छोटी-मोटी नौकरी में काम करते हैं लेकिन हम उन लोगों को सरकारी नौकरी देंगे क्योंकि उनके पास अच्छा अनुभव होता है. किसी भी शहीद को 1 करोड़ की सम्मान राशि देंगे जैसा दिल्ली में देते है.

सर्वे में आप को उत्तराखंड में कम सीट मिलने पर केजरीवाल ने कहा, सर्वे कोई भी हो किसी भी पार्टी को ठीक से नहीं दिखाते है. दिल्ली में जब पहली बार हमारी सरकार बनी तब सबने कहा कि उनकी ज़मानत ज़ब्त हो जाएगी. ये कहा गया कि केजरीवाल की भी ज़मानत ज़ब्त हो जाएगी. लेकिन हमारी 28 सीटें आयी. इसलिये मैं नहीं समझता कि इससे फर्क पड़ता है. हमारी पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी.

ये भी पढ़ें-

Punjab Election 2022: क्या चुनाव के बाद साथ आएंगे शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी? हरदीप पुरी ने दिया जवाब

Karnataka: हिजाब विवाद पर बोले मंत्री बीसी नागेश- सियासी दलों के लिए 'टूल' न बने छात्राएं, ड्रेस कोड पालन न करने वालों के लिए दूसरे विकल्प खुले

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget