एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: क्या चुनाव के बाद साथ आएंगे शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी? हरदीप पुरी ने दिया जवाब

Punjab News: बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के रास्ते अब अलग हो चुके हैं. बीजेपी शिरोमणि अकाली दल के साथ दूरी बनाए रखना चाहती है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी अलग-अलग गठबंधन के साथ किस्मत आजमा रहे हैं. करीब 25 साल तक एनडीए का हिस्सा रहे शिरोमणि अकाली दल ने तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर बीजेपी के साथ साथ छोड़ा था. लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद भी अकाली दल और बीजेपी के साथ आने की संभावना नहीं के बराबर है. बीजेपी ने दावा किया है कि वह अकाली दल के साथ चुनाव के बाद भी गठबंधन नहीं करेगी.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच चुनाव के बाद गठबंधन की संभावना से इनकार कर दिया. पुरी ने आरोप लगाया कि शिअद ने भाजपा को पंजाब में अपना आधार बढ़ाने नहीं दिया. उन्होंने कहा कि अकालियों ने भाजपा से किसी सिख नेता को भी उभरने नहीं दिया.

उनके साथ भाजपा के महासचिव दुष्यंत गौतम और पार्टी की प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन भी मौजूद थे. प्रवर्तन निदेशालय के पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह उर्फ हनी को धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के सवाल पर पुरी ने कहा कि भाजपा बदले की राजनीति में यकीन नहीं करती है.

किसान आंदोलन की वजह से टूटा गठबंधन

1996 से 2019 के लोकसभा चुनाव तक पंजाब में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने सभी चुनाव मिलकर ही साथ लड़े हैं. लेकिन 2020 में शिरोमणि अकाली दल ने बीजेपी के साथ किसान आंदोलन के मुद्दे पर गठबंधन तोड़ दिया था.

शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है. वहीं बीजेपी अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.

Punjab Election 2022: नवजोत सिद्धू ने किया था दावा- पार्टी हाईकमान नहीं लोग तय करेंगे सीएम, वायरल हुआ पुराना वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget