एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: सपा की लिस्ट में दिखा M-Y समीकरण, 159 उम्मीदवारों की सूची हुई जारी

Samajwadi Party Candidate List: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने 159 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.

Uttar Pradesh assembly election 2022 samajwadi party candidate list: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने 159 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे. जबकि सीतापुर जेल में बंद आजम खान रामपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगे. वहीं आजम के बेटे अब्दुल्ला को स्वार सीट से टिकट दिया गया है.

सपा की पहली लिस्ट जारी होते ही यूपी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर आए स्वामी प्रसाद मौर्या के बेटे उत्कृष्ट मौर्या को टिक नहीं मिला. वे ऊंचाहार सीट से टिकट की मांग कर रहे थे. 

समाजवादी पार्टी की पहली लिस्ट में 159 नामों में एमवाई यानी की मुस्लिम-यादव का समीकरण साफ दिखाई देता है. पार्टी ने 31 मुस्लिमों को टिकट दिया है. वहीं 20 यादव प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे. इसके साथ-साथ सपा ने ओबीसी मतदाताओं को साधने पर पूरा ध्यान दिया है. पार्टी ने 20 यादवों समेत कुल 66 ओबीसी प्रत्याशियों को टिकट दिया है. 

Uttar Pradesh Poll of Polls: UP के पोल ऑफ पोल्स में अखिलेश को बड़ा झटका, BJP की बल्ले-बल्ले, बस इस एक सर्वे में बन रही है SP की सरकार

पार्टी ने 11 महिलाओं को टिकट दिया है. सपा ने कांग्रेस छोड़कर आईं सुप्रिया एरन को बरेली कैंट सीट से टिकट दिया है. वहीं छर्रा सीट से लक्ष्मी धनगर, फतेहाबाद से रुपाली दीक्षित और असमौली से मौजूदा विधायक पिंकी सिंह को टिकट दिया है. 

UP Election 2022: सत्ता के शिखर तक पहुंचने का अहम रास्ता हैं दलित वोट! अबकी बार किधर, जानिए पूरा गणित

अगर सपा प्रत्याशियों को वर्ग के हिसाब से देखा जाए तो वह भी संतुलित नजर आती है. पार्टी ने 32 दलित, 31 मुस्लिम, 11 ब्राम्हण, 9 वैश्य, 5 ठाकुर और 3 सिख प्रत्याशियों को टिकट दिया है. अहम बात यह भी है कि अखिलेश और सपा ने दूसरे दलों से आए नेताओं पर कम भरोसा जताया है. पार्टी ने बसपा से आए 3, कांग्रेस और भाजपा से आए 2-2 नेताओं को टिकट दिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget