एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कांग्रेस को बड़ा झटका, गोंडा के तरबगंज से पार्टी की घोषित प्रत्याशी ने छोड़ा हाथ का साथ, BJP में हुईं शामिल

UP Assembly Election 2022: तरबगंज से कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी सविता पांडेय ने भाजपा राज्य मुख्यालय में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की तरबगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी सविता पाण्डेय (Savita Pandey) ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली. इसके अलावा कई अन्य नेताओं व पूर्व मंत्री ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की.

प्रदेश में भाजपा के मीडिया के सह-प्रभारी हिमांशु दुबे ने रविवार को जारी एक बयान में बताया कि तरबगंज से कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी सविता पांडेय ने भाजपा राज्य मुख्यालय में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

बयान के अनुसार, सविता पांडेय ने इस मौक़े पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों द्वारा ‘सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास’ की जनकल्याणकारी नीति से प्रभावित होकर मैं भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही हूं.’’उन्होंने कहा कि विगत पांच साल में प्रदेश में मां, बहन, बेटी की सुरक्षा व सम्मान के प्रति प्रदेश भाजपा सरकार की प्रतिबद्वता से प्रत्येक महिला में यह विश्वास अटूट हुआ हैं कि बेटी सिर्फ भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है.

दुबे ने बताया कि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के समक्ष समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा (शाहजहांपुर), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री तारकेश्वर उपाध्याय (आजमगढ़), कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हंसमुखी शंखवार, कांग्रेस महिला कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु पाठक समेत कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

ये भी पढ़ें- रहें ना रहें हम, महका करेंगे: अलविदा लता दीदी- तुमको ना भूल पायेंगे

ये भी पढ़ें- Lata Mangeshkar Funeral Photos : शाहरुख ने मांगी दुआ.. तो आमिर ख़ान ने जोड़े हाथ...कुछ इस तरह सितारों ने लता ताई को दी अंतिम विदाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget