एक्सप्लोरर

रहें ना रहें हम, महका करेंगे: आँखो में आंसू और होंठों पर गीत के साथ यूँ विदा हुईं लता दीदी

Lata Mangeshkar Last Rites: शिवाजी पार्क के लिए गायिका के पार्थिव शरीर को ले जाया गया. सुर साम्राज्ञी जब अपनी अंतिम यात्रा पर निकलीं तो बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े और काफिला आगे बढ़ता गया.

Lata Mangeshkar Last Rites: भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Funeral) का मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ रविवार को अंतिम संस्कार किया गया. लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी. इस मौके पर हज़ारों चाहने वाले और लता दीदी के परिवार के सदस्य वहां पर मौजूद रहे. फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीतिक और खेल जगत की हस्तियां भी लता के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं. राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दक्षिण मुंबई में उनके आवास से शिवाजी पार्क लाया गया.

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने एक समय कहा था कि उनकी गायिकी किसी तरह का चमत्कार या कोई असाधारण चीज नहीं है और जो कुछ है वह ईश्वर की इच्छा है, क्योंकि कई ने उनसे बेहतर गाया, लेकिन उन लोगों को वह सब कुछ नहीं मिला ‘जो मुझे मिला’. लता दीदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए वहां पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लता मंगेशकर के आखिरी दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद उनके परिवारवालों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने सीएम उद्धव से भी मुलाकात की और फिर वहां से रवाना हो गए.

अभिनेता अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, गीतकार जावेद अख्तर और फिल्मकार संजय लीला भंसाली सहित अन्य ने दक्षिण मुंबई में पेड्डार रोड स्थित मंगेशकर के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहां से करीब आठ किमी दूर स्थित शिवाजी पार्क के लिए गायिका के पार्थिव शरीर को ले जाया गया. सुर साम्राज्ञी जब अपनी अंतिम यात्रा पर निकलीं तो बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े और काफिला आगे बढ़ता गया.

शरीर के कई अंगों के काम करना बंद कर देने पर लता का यहां एक अस्पताल में रविवार सुबह निधन हो गया. वह 92 वर्ष की थीं. पुलिस और सेना ने मंगेशकर को औपचारिक सलामी दी और एक बैंड ने राष्ट्रगान बजाया. इसके बाद मंगेशकर के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे ट्रक पर रखा गया और उसमें गायिका की एक विशाल तस्वीर भी रखी गई. ट्रक में पार्थिव शरीर के साथ मंगेशकर की बहन और प्रख्यात गायिका आशा भोसले सहित उनके परिवार के कुछ सदस्य थे. इस मौके पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे.

मंगेशकर के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा, फिल्फकार आशुतोष गोवारिकर, मधुर भंडारकर, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और संगीतकार ललित पंडित भी शामिल थे. सेना, पुलिस जीप की सुरक्षा में ट्रक हाजी अली जंक्शन, वर्ली नाका, पोद्दार अस्पताल चौक, पुराना पासपोर्ट कार्यालय, सिद्धिविनायक मंदिर, कैडल रोड से होकर गुजरेगा और बाद में दादर के शिवाजी पार्क में पहुंचेगा, जहां गायिका का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा.

ये भी पढ़ें- Lata Mangeshkar Passes Away: स्वर कोकिला के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर जताया दुख

ये भी पढ़ें- Lata Mangeshkar Passes Away: 'मुगल ए आजम' के गानों से कम नहीं थी लता मंगेशकर की पॉपुलैरिटी, हर दशक में गाए हैं सुपरहिट गाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget